टीम इंडिया से जुड़ेंगे रिंकू : पिता के निधन के बाद घर गए थे; कल वेस्टइंडीज से मुकाबला
Published:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. रिंकू सिंह पिता के निधन के बाद फिर टीम इंडिया से जुड़ने जा रहे हैं। उनके पिता का शुक्रवार को निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद रिंकू अब टीम के साथ वापस जुड़ेंगे।
BCCI के एक सोर्स ने न्यूज एजेंसे ANI से कहा- रिंकू शनिवार को टीम से जुड़ेंगे। टीम इंडिया का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ है 1 मार्च को कोलकाता में है। रिंकू के पिता खानचंद्र सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
गैस सिलेंडर डिलिवरी करते थे रिंकू के पिता
रिंकू के पिताअलीगढ़ में गैस सिलेंडर डिलिवरी करते थे। रिंकू के क्रिकेट करियर के दौरान पिता मजबूती से साथ खड़े रहे।
प्लेइंग 11 में शामिल होने पर सवाल
टीम मैनेजमेंट ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में कॉम्बिनेशन बदला था। रिंकू प्लेइंग इलेवन में नहीं थे, लेकिन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे थे। टूर्नामेंट में अब तक उन्होंने पांच मैच में 24 रन बनाए हैं।


