वर्ल्ड कप के बीच घर लौटे रिंकू सिंह: पिता की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
Published: Updated:
2 min read

रिंकू सिंह ने इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 5 मैच खेले, जिसमें 24 रन बनाए।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। बेस्ट फिनिशर रिंकू सिंह निजी कारणों से घर लौट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पिता की तबीतय काफी ज्यादा खराब है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो रिंकू सिंह के पिता को ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
इस टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू ने 5 मैच खेले
रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप खेल रही भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में अब तक 5 मैच खेले हैं। इस दौरान रिंकू ने 29 बॉल खेलीं और सिर्फ 24 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ डक पर आउट हुए थे। रिंकू सिंह लोअर ऑर्डर में यानी 5-6 विकेट के बाद बैटिंग के लिए आते हैं।
रिंकू अगले मैच से बाहर हो सकते हैं
भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी 4 मैच जीतकर सुपर-8 में एंट्री की है। इस राउंड में टीम इंडिया ने पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला, जिसमें 76 रनों से हार मिली।
अब टीम इंडिया को अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई में खेला जाएगा। रिंकू सिंह के इस मैच में खेलने की उम्मीद ना के बराबर ही दिख रही है।
संजू को मौका मिल सकता है
यदि रिंकू सिंह अगले मैच में नहीं खेल पाते हैं, तो उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। संजू ने इस वर्ल्ड कप में एक ही मैच खेला है, जिसमें 22 रन बनाए थे।

