रिंकू सिंह KKR के वाइस कैप्टन: रहाणे बोले- कोलकाता टीम शाहरुख के बाद रिंकू के नाम से ही फेमस है
Published:
2 min read

कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला मैच 29 मार्च 2026 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स KKR ने रिंकू सिंह को उप-कप्तान बनाया है। वो कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ टीम संभालेंगे। इस फैसले के साथ एक मैसेज साफ नजर आता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स उन्हें आगे चलकर बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
रिंकू अच्छे लीडर
टीम के कोच अभिषेक नायर ने एक इंटरव्यू में कहा- रिंकू अब सिर्फ अच्छे प्लेयर ही नहीं, बल्कि एक समझदार लीडर भी बन चुके हैं। इसलिए उन्हें मौका दिया गया है।
रहाणे ने क्या कहा
दूसरी तरफ कप्तान अजिंक्य ने कहा- जब KKR का नाम आता है, तो पहले टीम के मालिक शाहरुख खान का नाम आता है। इसके बाद रिंकू के नाम से टीम को जाना जाता है।

खिताब जीतने की कोशिश करेंगे
रिंकू सिंह ने कहा- उप-कप्तान बनने पर बहुत खुशी है। टीम इस बार ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

12 नंबर जर्सी रिटायर
आंद्रे रसेल अब KKR की टीम में बतौर खिलाड़ी नहीं, बल्कि कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके सम्मान में उनकी जर्सी नंबर 12 को भी रिटायर कर दिया गया है।
13 करोड़ में रिटेन
रिंकू सिंह को KKR ने 2018 में 80 लाख रुपए में खरीदा था। आज वे टीम के बेस्ट प्लेयर्स में शामिल हैं। 2025 से पहले उन्हें 13 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया। रिंकू 2024 से ज्यादा चर्चा में आए। तब उन्होंने गुजरात के यश दयाल के एक ओवर में लगातार 5 सिक्स लगाकर KKR को जीत दिलाई थी।

पहला मैच 29 को
कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला मैच 29 मार्च 2026 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

