अब पछता रहा बांग्लादेश: BCCI से रिश्ते सुधारेगा; BCB ने कहा- भारत के साथ सीरीज खेलना चाहते हैं
Published:
2 min read

बांग्लादेश टीम ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया था। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत के बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के साथ क्रिकेट रिलेशन सुधारने के लिए पहल की है। बांग्लादेश ने माना है कि पुरानी सरकार के दौर में कुछ गलत फैसले लिए गए और इस वजह से भारत के साथ क्रिकेट के रिश्ते सही नहीं रहे।
BCB ने कहा- दोनों देशों के बीच क्रिकेट के अच्छे सबंध बनाए रखना और उन्हें और मजबूत करना बेहद जरूरी है। हम इसी दिशा में काम करना चाहते हैं।
बांग्लादेश ने लेटर लिखा
BCB ने BCCI को एक लेटर भेजा है। इसमें उन्होंने बताया कि भारत की क्रिकेट टीम सितंबर में बांग्लादेश आएगी। इसके बाद बांग्लादेश की महिला टीम भारत दौरे पर जाएगी। इसके साथ ही BCB ने लिखा कि अगर कोई और मौका भी आता है तो हम भारत के साथ खेलने को बिल्कुल तैयार रहेंगे।
BCB के क्रिकेट ऑपरेशंस डायरेक्टर नजमुल अबदीन फईम ने ANI से कहा- यह लेटर बातचीत का हिस्सा था। दोनों बोर्ड समय-समय पर क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करते रहते हैं।
पिछले विवाद की याद
पिछले साल IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर को अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन कुछ राजनीतिक कारणों की वजह से BCCI ने उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी। इस वजह से दोनों देशों के बीच क्रिकेट रिलेशन को लेकर तनाव आ गए थे। इसी विवाद के कारण बांग्लादेश ने भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार भी किया था।

रिलेशन अच्छे करने की कोशिशें
बांग्लादेश में फरवरी 12 को नई सरकार बनने के बाद दोनों देशों के रिश्ते सुधर रहे हैं। प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्ते बेहतर हुए हैं।
इस माह अप्रैल 7 और 8 को बांग्लादेश के फॉरेन मिनिस्टर मंत्री खलीलुर रहमान भारत दौरे पर आएंगे। क्रिकेट में सहयोग भी इसी अच्छे माहौल का हिस्सा है। दोनों बोर्ड चाहते हैं कि खेल के जरिए दोस्ती और मजबूत हो।

