120% देना चाहता हूं: कोहली बोले - ब्रेक से फायदा मिला, फिट और फ्रेश रहना ही असली गेम; 10 महीने बाद T20 में कमबैक
Published:
3 min read

विराट कोहली 2008 से IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल रहे हैं। (फोटो सोर्स - @RCBTweets)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 के पहले ही मैच में एक अच्छी इनिंग खेलने के बाद विराट कोहली ने T20 कमबैक को लेकर बात की है। उन्होंने कहा- पिछले कई सालों के बिजी शेड्यूल की वजह से मुझे बर्नआउट का खतरा था। यह ब्रेक मेरे लिए फायदेमंद रहा। फिट और फ्रेश रहना ही असली गेम है।

मेंटली फ्रेश हूं
मैच के बाद किंग कोहली ने कहा- इतने लंबे करियर में लगातार क्रिकेट खेलने से थकान महसूस होना नेचुरल है। इसलिए मेरे लिए छोटे-छोटे ब्रेक लेना इंपॉर्टेंट था। बिना किसी रुकावट के सालों तक क्रिकेट खेलने की वजह से 'बर्नआउट' (मेंटल और फिजिकल थकान) का खतरा हमेशा रहता है। ब्रेक ने मुझे मेंटली फ्रेश रखा ।

सिर्फ जगह बचाना मकसद नहीं
कोहली ने यह भी कहा- मैं कभी भी अधूरी तैयारी के साथ मैदान पर कदम नहीं रखता। जब भी कमबैक करता हूं तो 100% नहीं 120% देता हूं। मेरा मकसद सिर्फ टीम में अपनी जगह बनाए रखना नहीं है। मैं टॉप क्लास परफॉर्मेंस देना चाहता हूं। प्लेयर के फिट होने के बाद गेम अपने आप बेहतर हो जाता है।

अनुष्का- विराट वायरल मोमेंट देखें
मैच जीतने के बाद कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को 'फ्लाइंग किस' दिया। अनुष्का स्टेडियम में मौजूद थीं। इस मोमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
10 महीने बाद T20 में वापसी
कोहली ने लगभग 10 महीने के बाद एक T20 मैच खेला। उनकी बैटिंग में जरा भी कमी नजर नहीं आई। कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 38 बॉल में नाबाद 69 रन बनाए। उन्होंने अपना पिछला T20 IPL 2025 में खेला था। दरअसल, कोहली ने T20 वर्ल्ड कप 2024 में इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

