दिल्ली 75 रन पर ऑलआउट: RCB ने 7 ओवर में चेज किया; कोहली के IPL में 9 हजार रन पूरे
Published:
2 min read

अक्षर पटेल का विकेट लेने के बाद भुवनेश्वर और RCB के प्लेयर सेलिब्रेट करते हुए। (फोटो सोर्स:IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में RCB ने पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को सिर्फ 75 रन पर ऑल आउट कर दिया। फिर टारगेट को महज 7 ओवर में हासिल कर लिया। कोहली ने 11 रन बनाते ही IPL में 9 हजार रन पूरे कर लिए। वे IPL में इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है।
भुवनेश्वर ने 3 विकेट लिए
टॉस जीतकर RCB ने पहले गेंदबाजी चुनी। दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। केएल राहुल और डेब्यू कर रहे साहिल पराख ओपनिंग के लिए उतरे, लेकिन दूसरे ही गेंद पर साहिल आउट हो गए। इसके बाद जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने मिलकर दिल्ली के बैटर्स को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। सिर्फ 2.4 ओवर में दिल्ली ने 7 रन के अंदर 5 विकेट गंवा दिए। हेजलवुड ने राहुल, समीर रिजवी और नीतीश राणा को पवेलियन भेजा, जबकि भुवनेश्वर ने स्टब्स और अक्षर पटेल को आउट किया। जल्द ही स्कोर 6 विकेट पर 8 रन हो गया।
इसके बाद डेविड मिलर और पोरेल ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन मिलर 16 रन बनाकर आउट हो गए। टीम लगातार विकेट खोती रही और 17वें ओवर में 75 रन पूरी टीम बना पाई गई। RCB की तरफ से बॉलिंग में भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए।
81 बाॅल रहते टारगेट चेस किया
76 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत विराट कोहली और जैकब बेथल ने की। बेथल ने तेज 20 रन बनाए, लेकिन जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने टीम को जीत तक पहुंचाया। कोहली ने 23 और पडिक्कल ने 34 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर 7वें ओवर में ही मैच खत्म कर दिया। इस जीत के साथ RCB 8 मैचों में 12 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स, 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ सातवें नंबर पर है।


