क्या नए ओनर के बाद RCB का नाम बदलेगा: अनन्या बिड़ला ने कन्फर्म किया; 16,000 करोड़ की डील में बिड़ला ग्रुप के साथ 3 पार्टनर शामिल
Published:
2 min read

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च को होगा। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते अभी सिर्फ शुरुआती 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2025 की चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब नए मालिक के पास पहुंच गई है। इस टीम को आदित्य बिड़ला ग्रुप ने करीब 16,700 करोड़ रुपये में खरीदा है। इतनी बड़ी डील के बाद फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या टीम का नाम बदलेगा या पहले जैसा ही रहेगा।
क्या बदलेगा टीम का नाम?
इस पर अनन्या बिड़ला ने जवाब दे दिया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की, जिसमें कहा गया है कि टीम का नाम नहीं बदलेगा। हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन उनके इस इशारे से साफ लगता है कि टीम की पहचान पहले जैसी ही बनी रहेगी।

किन-किन कंपनियों ने मिलकर खरीदी
इस डील में कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं
- Aditya Birla Group
- Blackstone का BXPE फंड
- Bolt Ventures
- The Times of India Group
2008 में पहले विजय माल्या मालिक थे
RCB की शुरुआत 2008 में हुई थी। जब IPL की पहली नीलामी में इस टीम को बिजनेस टाइकून विजय माल्या ने खरीदा था। उस समय यह टीम उनकी कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड” के अंडर आती थी। टीम का नाम भी उनके ब्रांड Royal Challenge से इंस्पायर था।


