18 साल बाद RCB के फिजियो इवान स्पीचली ने टीम छोड़ी: विराट का इमोशनल मैसेज - मैंने RCB में सबसे ज्यादा समय आपके साथ बिताया
Published:
2 min read

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पुराने हेड फिजियो इवान स्पीचली को खास तरीके से विदाई दी। स्पीचली 2008 से 2025 तक यानी पूरे 18 साल टीम के साथ जुड़े रहे।(फोटो सोर्स:IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. RCB टीम के फिजियो इवान स्पीचली ने सोमवार को 18 साल बाद टीम छोड़ दी। इस मौके पर टीम ने उन्हें खास विदाई दी, जहां विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने उनके लिए भावुक बातें कहीं। RCB ने एक वीडियो शेयर किया उसमे कोहली ने कहा- मैंने शायद RCB में सबसे ज्यादा समय आपके साथ बिताया है। आप टीम के सबसे पुराने मेंबर्स में से एक हैं। आपकी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म के अलावा आपकी देखभाल और ईमानदारी हमेशा याद रहेगी। आप इस परिवार का हिस्सा हमेशा रहेंगे और हम आपको कभी नहीं भूलेंगे।

2008 से 2025 तक का सफर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पुराने और भरोसेमंद हेड फिजियो इवान स्पीचली को खास तरीके से विदाई दी। स्पीचली 2008 से 2025 तक यानी पूरे 18 साल टीम के साथ जुड़े रहे। इस खास मौके पर टीम ने उन्हें बेंगलुरु बुलाया, जहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने मिलकर उनके योगदान को याद किया और उन्हें सम्मान दिया।
RCB के डायरेक्टर का मैसेज
RCB के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट Mo Bobat ने भी स्पीचली की तारीफ में कहा-इवान लंबे समय तक टीम के लीड फिजियो रहे हैं, और टीम उन्हें वापस बुलाकर उनके योगदान को सेलिब्रेट करना चाहती थी।

होटल आया तो लगा घर आ गया
खुद इवान स्पीचली भी इस विदाई से काफी भावुक नजर आए बोले- जब मैं कल होटल में आया तो ऐसा लगा जैसे घर वापस आ गया हूं। इतने सालों में आरसीबी मेरे लिए परिवार बन गई है। दुनिया का हर क्रिकेटर यहां एक सीजन खेलना चाहता है, और मुझे 18 साल यहां बिताने का मौका मिला, ये मेरे लिए बहुत खास है। मैं हमेशा खुद को RCB का हिस्सा मानूंगा।लगभग दो दशक तक टीम के साथ रहते हुए स्पीचली ने कई खिलाड़ियों के साथ काम किया और टीम के अंदर एक भरोसेमंद और सदस्य बन गए।उनकी विदाई ने यह दिखाया कि किसी भी टीम की सफलता के पीछे सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे काम करने वाले लोग भी उतने ही साथ होता है।

