RCB ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया: कोहली-पडिक्कल की फिफ्टी, डिफेंडिंग चैंपियन का IPL में सबसे तेज 200+ रनचेज
Published:
3 min read

यह RCB का IPL में सबसे तेज 200+ रनचेज था। (फोटो सोर्स - IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 के पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 6 विकेट से हराया। RCB ने 202 रन के टारगेट को सिर्फ 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह RCB का IPL में सबसे तेज 200+ रनचेज था।

202 रन सिर्फ 15.4 ओवर में चेज
हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 201 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु ने सिर्फ 15.4 ओवर में 203 रन बनाकर मैच एकतरफा कर दिया। शुरुआत में फिल सॉल्ट सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 45 बॉल में 101 रन बनाए।
पडिक्कल ने 26 बॉल में 61 रन बनाए। इसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं कोहली 38 बॉल में 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान रजत पाटीदार ने भी 12 बॉल में 31 रन की इनिंग खेली।

ड्रीम डेब्यू
न्यूजीलैंड के पेसर जैकब डफी ने 2026 सीजन के पहले मैच में RCB के लिए IPL डेब्यू में 4 ओवर्स में 22 रन देकर 3 विकेट लिए।
कप्तान ईशान के 80 रन बेकार
हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने अच्छी बैटिंग करते हुए 80 रन बनाए। टीम को 200 के पार पहुंचाया। अनिकेत वर्मा ने 18 बॉल में 42 रन की पारी खेली।

टॉप रिकॉर्ड्स:
• RCB ने IPL इतिहास का सबसे तेज 200+ रन चेज किया।
• विराट कोहली एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बैटर बने।
• कोहली रन चेज में 4000 रन पूरे करने वाले पहले प्लेयर बने।
• ईशान किशन ने 3000 IPL रन पूरे किए।
• SRH ने RCB के खिलाफ 7वीं बार 200+ स्कोर बनाया।

IPL सीजन का दूसरा मैच
आज मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। मुंबई इंडियंस 5 बार 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टाइचल जीत चुकी है। पिछले सीजन टीम तीसरी पोजिशन पर रही थी। दूसरी तरफ KKR ने 2012, 2014 और 2024 में ट्रॉफी जीती।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

