सरफराज सिलेक्टर्स का दरवाजा तोड़ रहे: अश्विन बोले - CSK को इस खिलाड़ी के फॉर्म का फायदा उठाना चाहिए
Published: Updated:
2 min read

विजय हजारे ट्रॉफी में सरफराज खान ने गोवा के खिलाफ मैच में 157 रनों की पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन ने CSK को सलाह दी कि वे सरफराज को प्लेइंग 11 में जरूर मौका दें।
स्पोर्ट्स डेस्क. सरफराज खान डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। इसे देखते हुए पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि सरफराज सिलेक्टर्स का दरवाजा खटखटा नहीं रहे, बल्कि इसे तोड़ रहे हैं। अश्विन ने IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सलाह दी कि वे सरफराज की फॉर्म का फायदा उठाएं और उन्हें रेगुलर प्लेइंग-11 में शामिल करें।
सरफराज इस समय घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं। उन्होंने गोवा के खिलाफ 75 बॉल पर 157 रन की पारी खेली। इस दौरान 9 चौके और 14 छक्के लगाए। सरफराज ने 56 गेंदों में शतक पूरा किया। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स के खिलाफ खूब रन बनाए।
सरफराज सिलेक्टर्स का दरवाजा तोड़ रहे
अश्विन ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर सरफराज की तारीफ की। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भी जिक्र किया। अश्विन ने लिखा कि- SMAT में 100 रन 47 गेंद, 52 रन 40 गेंद, 64 रन 25 गेंद और 73 रन 22 गेंद में आए। यही फॉर्म विजय हजारे ट्रॉफी में भी दिखा। सरफराज स्पिन के खिलाफ स्वीप और स्लॉग स्वीप से बॉलर पर प्रेशर बनाते हैं। वे सिलेक्टर्स का दरवाजा नहीं खटखटा रहे है। वे इसे तोड़ रहे हैं।
चेन्नई टीम के पास बैटिंग में अच्छे विकल्प हैं। CSK ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में सरफराज को 75 लाख रुपये में खरीदा था। CSK अब तक 5 बार IPL खिताब जीत चुकी है। अश्विन ने ये भी कहा कि CSK को उनके अच्छे फॉर्म का फायदा उठाना चाहिए। उन्हें प्लेइंग 11 में जगह देनी चाहिए।
डोमेस्टिक क्रिकेट में सरफराज की परफॉर्मेंस
चौथे राउंड में खेले गए मैच में मुंबई ने गोवा को 87 रनों से हरा दिया। मुंबई ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 444 रन बनाए। सरफराज के अलावा हार्दिक तामोरे ने 53, मुशीर खान ने 60 और यशस्वी जायसवाल ने 46 रन बनाए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सीजन में सरफराज ने 7 मैच खेले, जिसमें 329 रन बनाए थे। इस टी20 टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 203 और एवरेज 65 से ज्यादा रहा था।

