रश्मिका-विजय ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा: वेडिंग फोटो बनी भारत की सबसे ज्यादा लाइक की गई पोस्ट; पहले यह रिकॉर्ड वर्ल्ड कप फोटो के नाम था
Published:
2 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट बन चुकी है। रश्मिका के पोस्ट में 48 घंटे के अंदर ही 24 मिलियन (2.4 करोड़) से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यह किसी भी इंडियन सेलिब्रिटी पोस्ट के लिए बहुत बड़ा आंकड़ा है। वहीं विजय देवरकोंडा ने जो तस्वीरें पोस्ट की थी, उसमें अब तक 18.8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिकेटर विराट कोहली के नाम थी। भारतीय टीम की ICC T20 World Cup 2024 जीत के बाद विराट कोहली की इमोशनल पोस्ट को करीब 22.8 मिलियन लाइक्स मिले थे।
सोशल मीडिया पर ‘VIROSH’ वेडिंग का क्रेज
उदयपुर में हुई इस शाही शादी की तस्वीरों में रश्मिका और विजय का रॉयल लुक, पारंपरिक आउटफिट और इमोशनल मोमेंट्स फैंस को खूब पसंद आए।
सोशल मीडिया पर फैंस ने इस शादी को ‘ड्रीम वेडिंग’ और ‘परफेक्ट फेयरीटेल मोमेंट’ बताया। इसकी वजह से पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ शादी हुई
रश्मिका-विजय ने शुभ मुहूर्त में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ शादी की। रस्में 26 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे से 11:30 बजे के बीच पूरी की गईं। कपल से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, जब रश्मिका और विजय ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई, दोनों बहुत इमोशनल हो गए थे। दोनों ही अपनी भावनाएं रोक नहीं पाए और उनकी आंखें नम हो गई थीं।
शादी की शाम करीब 7:30 बजे कपल ने शादी की तस्वीरें भी शेयर की थी। तस्वीरों में रश्मिका ऑरेंज ट्रेडिशनल साउथ इंडियन लुक में नजर आईं। वहीं, विजय ने भी पारंपरिक अटायर ही चुना था।

