ICC ट्रॉफी जीतना टीम इंडिया के खून में है: राशिद लतीफ ने कहा- पाकिस्तान के DNA में नॉकआउट में हारना
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने टीम इंडिया की तारीफ की। उन्होंने कहा है कि ICC ट्रॉफी जीतना भारतीय टीम के DNA में है। जबकि पाकिस्तान टीम का DNA ही नॉकआउट में हारना हो गया है। लतीफ ने कहा कि टीम इंडिया ने क्रिकेट को बदल दिया है। टॉस हारने के बाद भी 250 रन बनाकर मैच पर अपने नाम कर लेते हैं।
इंडिया को हराना बहुत मुश्किल
पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ ने मीडिया से कहा- टीम इंडिया अब इतनी मजबूत हो गई है कि उसे हराना बहुत मुश्किल हो गया है। भारत का DNA ट्रॉफी जीतना है, जबकि हमारा (पाकिस्तान) DNA बड़े मैचों में हारना है।

उन्होंने आगे कहा- पहले क्रिकेट में टॉस जीतना बहुत अहम माना जाता था, लेकिन अब भारत ने यह सोच बदल दी है। अगर भारत टॉस हार भी जाए तो भी वह मैच पर अपना दबदबा बना लेता है। जब कोई टीम टॉस हारने के बाद भी 250 रन बना लेती है। इसका मतलब प्लेयर मेंटली रूप से बहुत मजबूत हैं।
लतीफ का मनाना है कि टीम इंडिया के प्लेयर दबाव में भी अच्छा खेलते हैं। यही वजह है कि वे बड़े मैचों में जीत हासिल करते हैं। टीम इंडिया की बैटिंग और बॉलिंग दोनों बहुत संतुलित हैं। टीम इंडिया के प्लेयर पिछले कुछ साल में लगातार फियरलेस क्रिकेट खेली और यही कारण है कि टीम दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में गिनी जाती है।
फियरलेस अप्रोच अपना लिया है
लतीफ ने आखिर में कहा- इंडिया ने क्रिकेट खेलने का तरीका बदल दिया है। पहले टीमें डिफेंसीव खेलती थीं, हालांकि टीम इंडिया फियरलेस अंदाज में खेलती है। वे शुरुआत से ही रन बनाने की कोशिश करते हैं।
अगर कोई टीम इस तरह का गेम खेलती है तो उसे पकड़ पाना आसान नहीं होता। क्रिकेट एक्सपर्ट का भी मानना है कि खिलाड़ियों की फिटनेस, प्लानिग और टीमवर्क में काफी सुधार हुआ है। यही कारण है कि भारत बड़े टूर्नामेंटों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

