बॉर्डर 2 राशिद के लिए मोटिवेशन: अफगानी कप्तान बोले- फिल्म और इसके गाने जोश भर देते हैं, हम खिताब जीतने आए हैं
Published:
3 min read

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान टीम का अगला मैच 11 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाला है।
स्पोर्ट्स डेस्क. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और दुनिया के मशहूर स्पिनर राशिद खान इन दिनों जबरदस्त आत्मविश्वास में नजर आ रहे हैं। ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्हें प्रेरणा किसी कोच की बातों या रणनीति से नहीं, बल्कि बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर 2 से मिली है। राशिद ने खुद माना कि यह फिल्म और इसके गाने उन्हें वर्ल्ड कप के लिए और ज्यादा जोश से भर देते हैं।
बॉर्डर 2 शानदार
इंटरनेशनल में प्लेयर को मोटिवेशन मिल सकती है। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद के लिए यह प्रेरणा बॉलीवुड की नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बनी। राशिद ने बताया कि यह फिल्म देखने के बाद उनका उत्साह और आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी और गानों ने उन्हें वर्ल्ड कप के लिए तैयार कर दिया है।

राशिद ने बॉर्डर 2 के गाने गुनगुनाए
5 फरवरी को मुंबई BCCI हैडक्वॉर्टर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राशिद का अलग ही अंदाज देखने को मिला। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जब माहौल थोड़ा हल्का हुआ। जब राशिद को ‘बॉर्डर 2’ के गाने गुनगुनाते हुए देखा गया। वह काफी रिलेक्स नजर आ रहे थे।जब उनसे फिल्म को लेकर सवाल पूछा गया-राशिद मुस्कुराते हुए बोले- मैंने यह फिल्म कल रात देखी। यह बहुत ही खूबसूरत फिल्म है। इसने मुझे वर्ल्ड कप के लिए और ज्यादा मोटिवेट कर दिया है। पहले वाली बॉर्डर फिल्म के गानों को बहुत अच्छे तरीके से दोबारा पेश किया गया है।

1971 वाॅर पर बनी फिल्म
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ भारत-पाकिस्तान के 1971 युद्ध पर आधारित है और इसमें देशभक्ति, संघर्ष और बलिदान की भावना दिखाई गई है। इस फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे कलाकार हैं। हालांकि यह फिल्म भारत की कहानी कहती है, लेकिन राशिद खान के लिए इसका जज्बा सरहदों से ऊपर है।अफगानिस्तान की टीम भी अब किसी “कमजोर टीम” की में नहीं आती। पिछली टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचकर टीम ने यह साबित कर दिया था कि वह बड़े मुकाबलों के लिए तैयार है। राशिद खान की कप्तानी में यह टीम सिर्फ खेलने नहीं, बल्कि जीतने के इरादे से मैदान में उतरती है।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने राशिद से पूछा कि उनका “ड्रीम अपसेट” कौन सा होगा। उन्होंने इस सवाल को ही खारिज कर दिया। राशिद ने कहा-जो भी फाइनल में आएगा। अफगानिस्तान अब उलटफेर करने नहीं।बल्कि ट्रॉफी जीतने आया है।

11 फरवरी को मैच
रविवार को अफगानिस्तान की टीम चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच हार गई। उनका संदेश साफ है। अफगानिस्तान का अगला मैच 11 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाला है।

