रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल: J&K को 477 की लीड; पहली बार फाइनल खेल रही जम्मू-कश्मीर की जीत लगभग तय
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने मजबूत पकड़ बना ली है। यह मैच हुबली के केएससीए ग्राउंड में खेला जा रहा है। पहली बार फाइनल खेल रही जम्मू-कश्मीर ने चौथे दिन का खेल खत्म होने दूसरी पारी में 184 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। अब उसकी टोटल लीड 477 हो चुकी है। इकबाल ने 94 और साहिल 16 पर नॉटआउट हैं।
कर्नाटक 293 रन पर ऑलआउट
इसके पहले कर्नाटक की टीम पहली पारी में 293 रन पर ऑलआउट हो गई। मयंक अग्रवाल ने 160, कृतिक कृष्णा ने 36 और श्रेयस गोपाल ने 27 रन बनाए। कर्नाटक फॉलोऑन टालने में कामयाब रही। जम्मू-कश्मीर की तरफ से आकिब नबी डार को 5, साहिल को 2 और युद्धवीर सिंह चरक को भी 2 विकेट मिले।
पहली पारी में जम्मू-कश्मीर का विशाल स्कोर
पहली पारी में जम्मू-कश्मीर 584 पर ऑलआउट हो गई। 6 बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा रन बनाए। शुभम पुंदीर ने 121 रन की पारी खेली। यावर हसन ने 88 और साहिल ने 72 रन जोड़े। पारस डोगरा और कन्हैया वधावन ने 70-70 रन बनाए। अब्दुल समद ने 60 रन का योगदान दिया।कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी और श्रेयस गोपाल को 1-1 विकेट मिला।
- दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कर्नाटक
देवदत्त पडिकल (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, स्मरण रविरचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी और प्रसिद्ध कृष्णा।
- जम्मू-कश्मीर
पारस डोगरा (कप्तान), कमरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंदीर, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन, अबिद मुश्ताक, आकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल और सुनील कुमार।

