फर्जी AI ऑडियो फैलाना बंद करो: BCCI वाइस प्रेसिडेंड राजीव शुक्ला की शोएब मलिक को फटकार; पाकिस्तानी चैनल पर मलिक ने हरकत की थी
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों को ‘मदर ऑफ ऑल बैटल’ यूं ही नहीं कहा जाता। मैदान के अंदर अलावा मैदान के बाहर भी कई तरह के मुकाबले चल रहे होते हैं। टीवी चैनल्स में TRP हासिल करने की होड़ रहती भी रहती है। टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाक मैच होगा। इसको लेकर एक और विवाद सामने आया है। इस बार मामला क्रिकेट मैदान से ज्यादा सोशल मीडिया और टीवी स्टूडियो में गरमाया।
BCCI वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक और एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर उनके बयान का AI जेनरेटेड ऑडियो चलाने का आरोप लगाया। यह साबित भी हो चुका है कि यह ऑडियो पूरी तरह फर्जी है।
AI से शुक्ला की आवाज में बयान
पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल पर शोएब मलिक एक टॉक शो में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक ऑडियो क्लिप चलाई गई। दावा किया गया कि यह आवाज राजीव शुक्ला की है। उस ऑडियो में यह कहा गया कि ICC ने BCCI के कहने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को भारत के खिलाफ खेलने के लिए मनाया और यह मुश्किल मामले का दोस्ताना सॉल्यूशन है।
यह वीडियो-ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद राजीव ने फौरन रिएक्शन दिया । उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर कहा- ऑडियो पूरी तरह से फर्जी है और AI की मदद से उनकी आवाज से छेड़छाड़ की गई है।

शुक्ला ने क्या कहा
शुक्ला ने कहा- जो वीडियो चल रहा है, उसमें मेरी आवाज को AI के जरिए बदला गया है। लोग इस तरह के गलत कंटेंट पर भरोसा न करें और इसे शेयर भी न करें।
इसके बाद उन्होंने शोएब मलिक और न्यूज चैनल को टैग करते हुए कहा कि गुमराह करने वाले वीडियो को तुरंत रोका जाए। उन्होंने अपना असली वीडियो भी शेयर किया, ताकि लोग सच्चाई जान सकें।

असल में शुक्ला ने क्या कहा था
शुक्ला ने ICC की पहल की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था- ICC ने समझदारी दिखाते हुए पूरे विवाद को सुलझाया और क्रिकेट को आगे रखा। यह अच्छा और दोस्ताना समाधान है। 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाक मैच शेड्यूल के मुताबिक होगा। यह सभी के लिए “विन-विन सिचुएशन” है।
विवाद क्यों बढ़ा?
दरअसल, कुछ समय पहले पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच के बायकॉट की धमकी दी थी। बाद में हमेशा की तरह पाकिस्तान पलट गया।

