राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : कोचिंग में T20 वर्ल्ड कप 2024 जिताया, 'बिग फोर' बैटिंग लाइनअप का हिस्सा थे
Published:
2 min read

राहुल द्रविड़ को 'द वॉल' के नाम से जाना जाता है।
स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को इंडियन क्रिकेट में कंट्रीब्यूशन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक यह सम्मान 15 मार्च को दिल्ली में दिया जाएगा।
विमेंस क्रिकेट प्लेयर मिताली राज को भी अवॉर्ड सेरेमनी में लाइफटाइम ऑनर मिलेगा। शुभमन गिल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के दावेदारों में शामिल हैं।

'बिग फोर' बैटर
द्रविड़ भारत की मशहूर 'बिग फोर' बैटिंग लाइनअप का हिस्सा थे। इस ग्रुप में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण नाम शामिल था। अपने 16 साल के इंटरनेशनल करियर में द्रविड़ ने 509 मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 164 मैच में 13288 रन बनाए। 36 सेंचुरी लगाईं। वनडे में उन्होंने 344 मैच में 10889 रन बनाए। इसमें 12 सेंचुरी और 83 हाफ सेंचुरी शामिल हैं।

कोचिंग में T20 वर्ल्ड कप 2024 जीत
रिटायरमेंट के बाद द्रविड़ ने कोचिंग दिया। उन्होंने ICC अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2018 में भारत की अंडर-19 टीम को जीत दिलाई। यंग प्लेयर्स को तैयार करने में लंबा समय बिताया। बाद में वे सीनियर टीम के हेड कोच बने। भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंचा। फिर ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर ICC ट्रॉफी के लिए अपने लंबे इंतजार को खत्म किया।

