इंजरी के कारण 7 किलो वजन घटा: वापस बढ़ाने में मशक्कत करनी पड़ी; श्रेयस का फोकस अब IPL जीतने पर
Published:
2 min read

IPL 2026 में पंजाब किंग्स का पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाला है।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ महीने पहले लगी अपनी चोट और IPL में टीम के माहौल को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में लगी चोट के बाद उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, अब वह पूरी तरह फिट हैं और पूरा फोकस IPL जीतने पर है।
2 महीने फैमिली की तरह रहते
श्रेयस अय्यर ने एक इंटरव्यू में कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI मैच के दौरान उनकी इंजरी हुई थी। इस वजह से उनका 7 किलो वजन कम हो गया था। इंजरी से वापसी करना आसान नहीं था। हालांकि करीब 2 महीने में वह फिट हो गए। हालांकि वजन वापस बढ़ाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।

अय्यर ने आगे कहा- हमारी टीम IPL के दौरान दो महीने तक एक परिवार की तरह साथ रहती है। हम होटल में साथ समय बिताते हैं और FIFA जैसे गेम्स खेलते हैं। इससे टीम के बीच अच्छा तालमेल बनता है। मेरा मानना है कि मैदान के बाहर की यह बॉन्डिंग ही मैच में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती है।

GT से होगा पहला मैच
IPL 2026 में पंजाब किंग्स का पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में होगा। IPL 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर ने टीम को फाइनल तक पहुंचाया था, हालांकि खिताबी मुकाबले में टीम को RCB के खिलाफ 6 रन से हार का सामना करना पड़ा।।

