पंजाब किंग्स की जर्सी में बदलाव: प्रीति जिंटा ने वजह बताई, शुरुआती IPL सीजन में टीम रेड-सिल्वर किट पहनती थी
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पंजाब किंग्स की रेड और सिल्वर जर्सी कभी IPL की आइकॉनिक किट्स में गिनी जाती थी। इसी जर्सी में एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श जैसे दिग्गज मैदान पर उतरे थे। इसलिए फैन्स को यह रंग आज भी याद है। पुराने IPL दौर की याद दिलाने वाली यह जर्सी अब मैदान में नजर नहीं आती।
अब टीम ओनर प्रीति जिंटा ने खुलासा किया है कि आखिर इसे क्यू बदलना पड़ा। उन्होंने कहा- सिल्वर जर्सी पर BCCI ने रोक लगा दी थी। मैं आज भी इसे मिस करती हूं।

असल में , पंजाब किंग्स की जर्सी का सिल्वर रंग बॉल से मिलता जुलता था। इससे मैच के दौरान व्हाइट बॉल साफ नजर नहीं आती थी। प्लेयर्स को बॉल ट्रैक करने में परेशानी होती थी। कई टीमों ने इसकी शिकायत भी की थी। रात के मैच में बॉल देखने में दिक्कत होती है। प्लेयर्स की सेफ्टी का सवाल था। इसी वजह से BCCI ने सिल्वर, सफेद और ग्रे जैसे रंगों पर रोक लगा दी ताकि बॉल साफ दिखाई दे।
‘आई मिस द सिल्वर टू’
इस पर प्रीति जिंटा ने कहा - दूसरी टीमों ने शिकायत की थी कि सिल्वर रंग की चमकदार जर्सी की वजह से सफेद बॉल नजर नहीं आती थी। प्लेयर्स को बॉल ट्रैक करने में परेशानी होती थी। सिल्वर जर्सी फैंस की तरह मुझे भी काफी पसंद थी। मैं आज भी इसे मिस करती हूं। रूल्स की वजह से टीम को बदलाव करना पड़ा।
प्रीति जिंटा का यह पोस्ट देखें
जर्सी के बदलाव की कहानी
यह किट 2008 से लेकर करीब 2010-11 तक ज्यादा नजर आई। इसके बाद धीरे-धीरे टीम ने सिल्वर रंग कम करना शुरू किया। नई जर्सी डिजाइन लाई गई। 2011 के बाद टीम ने रेड, गोल्ड और दूसरे कॉम्बिनेशन अपनाने शुरू कर दिए।

पंजाब किंग्स टॉप पर
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम इस समय टेबल टॉपर है। टीम ने 8 मैच खेले हैं। इसमें 6 जीत और 1 हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा। इस तरह टीम के 13 पॉइंट्स हैं।


