IPL को पछाड़ने के सपने देख रहा पाकिस्तान: PSL की वैल्यू IPL टीम के बराबर भी नहीं, RCB 7 गुना आगे; यहां फुल एनालिसिस
Published:
2 min read

IPL 2025 सीजन रॉयल चैलेंजर्स टीम (RCB) ने जीता था। यह इस टीम का पहला खिताब है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो गया है। इसके दो दिन पहले यानी 26 मार्च को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 11वां सीजन शुरू हुआ। दोनों लीग के कुछ ही मैच हुए थे कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने एक बयान देकर सभी का ध्यान खींचा। नकवी ने कहा कि PSL जल्द ही IPL को पीछे छोड़ देगी।
अब यहां देखने वाली बात है कि मौजूदा समय में दोनों लीग की कोई तुलना ही नहीं है। यदि आंकड़े देखें आएं तो पाकिस्तान लीग IPL की एक टीम के बराबर भी वैल्यू नहीं रखती है। यह बात हम नहीं बल्कि आंकड़े खुद कह रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे...

वैल्यू के हिसाब से PSL कोसों पीछे
पहले बात दोनों लीग की वैल्यू की करते हैं, तो इसमें IPL कई गुना आगे नजर आता है। IPL की वैल्यू 18.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.71 लाख करोड़ भारतीय रुपए है। जबकि PSL की वैल्यू 260 मिलियन डॉलर यानी करीब 2160 करोड़ भारतीय रुपए है।
पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स टीम (RCB) 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,706 करोड़ भारतीय रुपए में बिकी थी। यह भी करीब 8 गुना ज्यादा है। यानी यह पाकिस्तानी लीग IPL की एक टीम की वैल्यू से भी कई गुना पीछे है। बाकी अंतर आप ग्राफिक्स में देख सकते हैं…




