PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड Vs पेशावर जाल्मी मैच रद्द: आंधी से कवर्स उड़े, ग्राउंड स्टाफ गिरते नजर आए, VIDEO
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का एक मैच मौसम के आगे पूरी तरह बेबस नजर आया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच होने वाला मैच तूफान और भारी बारिश की वजह से खराब हो गया। अंपायर्स को मैच कैंसिल करने का फैसला करना पड़ा। ग्राउंड में डरावना माहौल बन गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ग्राउंड स्टाफ जमीन पर गिर गए
असल में, मैच से पहले ही मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने मैदान को पूरी तरह पानी से भर दिया। हालात ऐसे हो गए कि टॉस तक नहीं हो सका। ग्राउंड स्टाफ कवर को संभालने की कोशिश करता रहा। हवा इतनी तेज थी कि कवर पतंग की तरह उड़ने लगे। कई स्टाफ कवर पकड़ते-पकड़ते जमीन पर गिर गए। कुछ हवा के साथ घिसटते नजर आए।

ड्रेनेज सिस्टम फेल
बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में आउटफील्ड में पानी भर गया। ऐसे में मैच कराना पॉसिबल नहीं था। अंपायर्स ने मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया। खराब मौसम ने पाकिस्तान के खराब क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को उजागर कर दिया है। पाकिस्तान बोर्ड के इंतजामों की भी धज्जियां उड़ रही हैं। गद्दाफी स्टेडियम के ड्रेनेज सिस्टम को पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले करोड़ों रुपए की लागत से अपग्रेड किया गया था।
वायरल वीडियो यहां देखें
पॉइंट्स टेबल पर हाल
मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों के पॉइंट्स बंट गए। बाबर आजम की पेशावर जाल्मी 2 मैच में 3 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। शादाब खान की इस्लामाबाद यूनाइटेड 2 मैच में 1 पॉइंट के साथ सबसे नीचे है।
कंट्रोवर्सी पे कंट्रोवर्सी
PSL में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे पहले शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और फखर जमां अलग-अलग मामलों में फंस चुके हैं। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों खिलाड़ियों पर कार्रवाई की।
शाहीन शाह अफरीदी पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए करीब 34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं नसीम शाह को विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के चलते लगभग 68 लाख रुपये का जुर्माना झेलना पड़ा। इसके अलावा मैच के दौरान बॉल टेंपरिंग के मामले में फखर जमां पर 2 मैच का बैन लगाया गया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

