PSL में ‘पिंक बॉल’ कंट्रोवर्सी: कामरान अकमल बोले- दुपट्टा गली से जर्सी आई, यहां तो सस्ते में दोबारा रंगा जाता है
Published:
3 min read

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में लाहौर कलंदर्स ने पहली बार हिस्सा ले रही टीम हैदराबाद किंग्समेन को 69 रनों से शिकस्त दी। (फोटो सोर्स - @सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. PSL 2026 के ओपनिंग मैच में अजीब इंसिडेंट देखने को मिला। हैदराबाद किंग्समेन और लाहौर कलंदर्स के मुकाबले में सफेद गेंद अचानक गुलाबी हो गई। यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गया था। इस मामले पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने तंज कसा।

‘दुपट्टा गली’ में रंगवाई है’
पूर्व क्रिकेटर ने कहा - मुझे सच में लगा कि हैदराबाद किंग्समेन ने अपनी किट घर के पास किसी ‘दुपट्टा गली’ में रंगवाई हैं। ठीक वैसी जगह जहां सफेद कपड़ों को बहुत ही सस्ते दामों पर दोबारा रंगा जाता है।

“ऐसा कभी नहीं देखा”
असल में, हैदराबाद की टीम बॉलिंग कर रही थी। प्लेयर्स ने बॉल को चमकाने के लिए अपनी जर्सी से रगड़ा। फिर क्या जर्सी का मैरून रंग बॉल पर लग गया। बॉल पिंक दिखने लगी। ये देख कर ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर मार्नस लाबुशेन भी हैरान थे। उन्होंने अंपायर से शिकायत भी की।
उन्होंने अंपायर से कहा - मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। बॉल पिंक हो गई। शायद कपड़ों का रंग लग गया। मैंने पहले इसे बैट या पैड्स से रंग पकड़ते देखा है। यह पहली बार है जब मैंने बॉल को कपड़ों के कॉन्टेक्ट में आने से रंग बदलते देखा है।

PSL में 44 मैच
इस सीजन में कुल 44 मैच खेले जाएंगे। पहली बार 8 टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम 10 मैच खेलेगी। टॉप 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। फाइनल 3 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

