PSL में बॉल टैंपरिंग कंट्रोवर्सी: लाहौर कलंदर्स के खिलाफ जांच शुरू, फखर जमान पर 1-2 मैच का बैन लग सकता है
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के मैच के दौरान बॉल टैंपरिंग का मामला सामने आया। अंपायर्स ने बॉल की कंडीशन पर शक होने के बाद उसे बदल दिया। साथ ही लाहौर पर 5 रन की पेनल्टी लगाई। इस केस की जांच के लिए PSL ने कमेटी बनाई है।

आखिर मैच में क्या हुआ
असल में, आखिरी ओवर से पहले शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान आपस में बातचीत कर रह थे। उसके बाद गेंद से छेड़छाड़ करने लगे। इसके बाद अंपायर्स को बॉल की हालात देख कर शक हुआ। जांच के बाद बॉल बदली गई। इसे अपराध मानते हुए लाहौर पर 5 रन की पेनल्टी भी लगाई गई है। इस ओवर में कराची को 14 रन चाहिए थे। पेनल्टी मिलने के बाद टारगेट सिर्फ 9 रन रह गया। टीम ने वहीं ओवर की पहली 3 गेंद के भीतर ही टारगेट पूरा कर लिया। साथ ही मैच भी जीत लिया।

खिलाड़ियों पर बैन का खतरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, PSL ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है। फखर जमान पर लेवल-3 चार्ज लगाया गया है। साथ ही 1 से 2 मैच का बैन हो सकता है। वहीं, पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने कहा कि अगर आरोप साबित होते हैं तो कप्तान शाहीन अफरीदी और बाकी प्लेयर्स को भी सजा मिलनी चाहिए।

‘मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता’
पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा ने शाहीन अफरीदी से बॉल टैंपरिंग की घटना के बारे में पूछा तो शाहीन कई बार हिचकिचाए। शाहीन ने कहा- मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। हम कैमरे की फुटेज देखेंगे। 5 रन की पेनल्टी पहले ही लग चुकी है। अब हम क्या कर सकते हैं...

इंटरनेशनल मैच में भी बॉल टेंपरिंग
क्रिकेट में पहले भी बॉल टैंपरिंग के केस देखने को मिले हैं। इसके खिलाफ एक्शन भी लिया गया था। स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान बैन झेलना पड़ा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

