PSL 2026 में दर्शकों की नो एंट्री : सिर्फ 2 शहरों में मैच; मिडिल ईस्ट जंग और फ्यूल क्राइसिस को देखते हुए फैसला
Published:
3 min read

PSL का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर और हैदराबाद किंग्समेन के बीच गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने घोषणा की है कि 2026 की पाकिस्तान सुपर लीग खाली स्टेडियमों में खेली जाएगी। यह फैसला मिडिल ईस्ट जंग को देखते हुए लिया गया है। टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होने वाला है। इस बार ओपनिंग सेरेमनी भी नहीं होगी।
सिर्फ 2 शहरों में PSL
PCB चीफ मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- सुरक्षा कारणों और देश में जारी फ्यूल क्राइसिस के चलते PSL 2026 के सभी मैच बिना दर्शकों के होंगे। इस सिचुएशन में बड़ी संख्या में लोगों को स्टेडियम में बुलाना मुमकिन नहीं है। पहले टूर्नामेंट 6 शहरों में होना था। अब मुकाबले सिर्फ 2 शहरों में होंगे। सभी मैच लाहौर और कराची में ही खेले जाएंगे।

ओपनिंग सेरेमनी भी कैंसिल
PCB चीफ ने यह भी कहा- ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है। फैसला लॉजिस्टिक कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। टूर्नामेंट को रद्द करने का ऑप्शन नहीं था। इसमें कई इंटरनेशनल प्लेयर शामिल हैं। शेड्यूल में बदलाव करना मुश्किल होता। लोगों ने पहले से टिकट खरीद लिए हैं। उन्हें पूरी रकम वापस कर दी जाएगी। फ्रेंचाइजीज के भी गेट मनी का नुकसान PCB कवर करेगा।
दरअसल, क्षेत्र में जारी तनाव के कारण पूरे एशिया में तेल संकट की स्थिति बन गई है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से पाकिस्तान सरकार के लिए पेट्रोल और डीजल खरीदना महंगा हो गया है। ऐसे में PCB चीफ का कहना है कि टूर्नामेंट के आयोजन में वे कम से कम संसाधनों का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
PSL में 44 मैच
इस सीजन में कुल 44 मैच खेले जाएंगे। पहली बार 8 टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम 10 मैच खेलेगी। टॉप 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। फाइनल 3 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
IPL Vs PSL: हमारी लीग के 8 साल बाद PSL का जन्म; क्या दोनों में कोई कम्पेरिजन है; आप भी जानिए
5 प्लेयर्स ने पाकिस्तान लीग छोड़ी: इनमें मुजरबानी-कॉर्बिन बॉश और कुसल मेंडिस शामिल; यहां इनके करियर ग्राफ
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था
अभिषेक की डक हैट्रिक से गंभीर को अपनी 3 जीरो याद आई: कोच गौतम बोले- इसी कारण अभिषेक को सपोर्ट किया, आज चैम्पियन हैं

