मोहम्मद वसीम और खुजैमा कराची किंग्स से जुड़ेंगे: UAE बोर्ड ने वापस बुलाया था, D50 टूर्नामेंट खेलकर PSL 11 में वापसी
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. PSL 11 के बीच कराची किंग्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के UAE खिलाड़ी मोहम्मद वसीम और खुजैमा बिन तनवीर जल्द ही टीम से फिर जुड़ने वाले हैं। टीम डायरेक्टर हैदर अजहर ने बताया कि दोनों खिलाड़ी मंगलवार को कराची पहुंच जाएंगे। गुरुवार को पेशावर जल्मी के खिलाफ मैच के लिए अवेलेबल रहेंगे।
2 मैच खेलने के बाद वापस लौट रहे
दरअसल, UAE क्रिकेट बोर्ड ने दोनों प्लेयर्स को बीच टूर्नामेंट में वापस बुला लिया था। उन्हें घरेलू D50 टूर्नामेंट खेलने के लिए भेजा गया था। इस वजह से दोनों कुछ समय के लिए PSL से बाहर हो गए थे। अब जानकारी मिली है कि दोनों D50 टूर्नामेंट के 2 मैच खेलने के बाद वापस लौट रहे हैं।
कराची किंग्स अच्छे फॉर्म में
मोहम्मद वसीम ने इस सीजन अब तक 3 मैच खेले हैं। एक मैच में 38 रन और दूसरे में 23 रन बनाए। हालांकि, पहले मैच में वह खाता नहीं खोल पाए थे। वहीं खुजैमा बिन तनवीर को अभी डेब्यू का मौका नहीं मिला है। डेविड वॉर्न की कप्तानी में कराची किंग्स अच्छे फॉर्म में है। टीम 3 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही है।

