प्रियांश आर्या के छक्के से बुजुर्ग फैन घायल: PBKS और RR के मैच के दौरान चेहरे पर बॉल लगी; अस्पताल ले जाया गया;VIDEO वायरल
Published:
3 min read

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है। यह टीम इस सीजन में अपना पहला मैच हारी है। उसने 8 मैच खेले, जिसमें से 6 जीते, 1 हारा और एक बेनतीजा रहा है। इस तरह टीम के 13 पॉइंट्स हैं।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क.IPL 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैच के दौरान प्रियांश आर्य ने एक सिक्स लगाया यह बाॅल स्टैंड में बैठे एक बुजुर्ग फैन के चेहरे पर जा लगी, जिससे वह घायल हो गए। बॉल सीधे फैन के चेहरे पर जा लगी। बाॅल लगते ही उनके चेहरे से खून बहने लगा और उनकी शर्ट भी खून से भर गई। आसपास बैठे लोग तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और खून रोकने की कोशिश की। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
प्रभसिमरन-स्टोइनिस की फिफ्टी
मैच की बात करे टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पंजाब टीम ने 4 विकेट पर 222 रन बनाए। ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 44 बॉल पर 59 रन की पारी खेली। इस दौरान एक सिक्स और 6 चौके लगाए। मार्कस स्टोइनिस ने 22 बॉल पर नाबाद 62 रन बनाए। इसमें 6 सिक्स और 4 चौके लगाए।कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30, कूपर कोनोली ने 30 और प्रियांस आर्य ने 29 रन बनाए। राजस्थान टीम के लिए यश राज पुंजा ने 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर को 1-1 सफलता मिली।

19.2 ओवर में टारगेट चेस किया
राजस्थान टीम ने 19.2 ओवर में 228 रन बनाए। फरेरा ने 26 बॉल पर नाबाद 52 रन की पारी खेली। इस दौरान 3 सिक्स और 6 चौके लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 27 बॉल पर 51 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल पर 43 रन बना दिए थे। इस पारी में 5 सिक्स और 3 चौके लगाए। कप्तान रियान पराग ने 16 बॉल पर 29 और आखिर में शुभम दुबे ने 12 बॉल पर नाबाद 31 रन बनाए। पंजाब टीम के लिए स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट लिया।इस मैच को राजस्थान टीम ने 6 विकेट से जीत लिया। यह इस सीजन में पंजाब टीम की पहली हार है। नाबाद फिफ्टी लगाने वाले डोनोवन फरेरा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पंजाब किंग्स टॉप पर
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है। यह टीम इस सीजन में अपना पहला मैच हारी है। उसने 8 मैच खेले, जिसमें से 6 जीते, 1 हारा और एक बेनतीजा रहा है। इस तरह टीम के 13 पॉइंट्स हैं।दूसरी ओर रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान टीम है, जिसने 9 में से 6 मैच जीते और 3 हारे हैं। यह टीम अभी 12 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है।

