शतरंज: 19 साल के प्रज्ञानंदा बने टॉप भारतीय ग्रैंडमास्टर, वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंचे; उजचेस कप जीता
Published:
2 min read

उजचेस कप के साथ प्रज्ञानंदा। (Image X/@Praggnanandhaa)
19 साल के ग्रैंड मास्टर रमेश बाबू प्रज्ञानंदा ने शुक्रवार को उजचेस कप मास्टर्स 2025 में जीत के साथ भारत के टॉप चेस खिलाड़ी बन गए। उन्होंने आखरी राउंड में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ उनकी लाइव रेटिंग को 2778.3 तक पहुंचा दिया। इसी के साथ वह वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए। इस तरह वे मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन डी गुकेश (277.76) और अर्जुन एरिगैसी (2775.7) से आगे निकल गए।
2025 प्रज्ञानंदा के लिए बहुत शानदार रहा। उन्होंने टाटा स्टील मास्टर्स में गुकेश को हराया और रोमानिया में आयोजित चेस टूर सुपरबेट क्लासिक जीता। उजचेस कप के आखिरी दिन अब्दुसत्तोरोव से एक अंक और जावोखिर सिंदारोव से आधा अंक पीछे थे लेकिन।
लास्ट राउंड में अब्दुसत्तोरोव को हराकर उन्हें 5.5 अंक के साथ टॉप पर ला दिया। टाईब्रेक के पहले में सेट में तीनों खिलाड़ियो ने दो-दो पॉइंट हासिल किए। लेकिन टाईब्रेक से पहले प्रज्ञानंदा ने अब्दुसत्तोरोव के साथ ड्रॉ खेला और सिंदारोव को हराकर खिताब अपने नाम किया। यह 2025 में उनका तीसरा क्लासिकल खिताब है।
सोशल मीडिया पर की तारीफ
पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने प्रज्ञानंदा के खिताब जीतने के बाद सोशल मीडिया X हैंडल पर तारीफ करते हुए कहा, 'रमेश प्रज्ञानंदा को उज़्बेकिस्तान शतरंज कप जीतने की बधाई! इस साल उनकी तीसरी बड़ी जीत।'
उन्होंने आगे लिखा, 'इस साल की उनकी सभी जीतों में से यह सबसे कम संभावना वाली लग रही थी, जब केवल दो राउंड बाकी थे। हालांकि, उन्होंने अर्जुन एरिगैसी को हराया और आज निर्णायक मुकाबले में नोदिरबेक अब्दुस्सतोरोव को हराकर पहले स्थान के लिए टाई किया। चरित्र की प्रभावशाली प्रदर्शन में, उन्होंने इस साल का अपना तीसरा टाईब्रेक भी जीता। वह निश्चित रूप से शतरंज जगत में नंबर चार और भारत में सर्वोच्च रेटेड खिलाड़ी हैं।'
Congrats to @rpraggnachess for winning the Uzbekistan chess Cup. Third major classical victory this year. Of all his wins this year, this one seemed the least likely with just two rounds to go@fide_chess
— Viswanathan Anand (@vishy64theking) June 27, 2025
(1/3)
दुनिया के टॉप तीन खिलाड़ी अब भी वही
-
मैग्नस कार्लसन (2839.2)
-
हिकारू नाकामुरा (2807.0)
-
फैबियानो कारुआना (2784.2)

