आइसक्रीम छोड़ दो वैभव: जितेश बोले- यह यंग बैटर मैदान पर प्रोफेशनल, ऑफ द फील्ड खुद पर काबू रखना होगा
Published:
2 min read

हाल ही में BCCI नमन ऑवर्ड में वैभव ने कहा था- मेरा सपना है कि IPL में क्रिस गेल का 175 रन का रिकॉर्ड ब्रेक करूं।
स्पोर्ट्स डेस्क. विकेटकीपर-बैट्समैन जितेश शर्मा ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के ऑन फील्ड टैलेंट और उनके स्किल सेट को खुलकर सराहा है। हालांकि, मजाकिया लहजे में ये भी कह गए कि मैदान के बाहर प्रोफेश्नेलिज्म उन्हें सीखना होगा। जितेश ने वैभव के ‘लव फॉर आइसक्रीम’ पर चुटकी ली।
कमाल के पावर हिटर
जितेश ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर कहा- वैभव में जबरदस्त टैलेंट है। वह कमाल की पावर हिटिंग करता है। मुझे मौका मिले तो वैभव पर एक मिलियन डॉलर तक लगा सकता हूं।

आइसक्रीम खाना गलत
जितेश ने आगे कहा- वैभव अभी ऑफ-फील्ड प्रोफेशनल नहीं है। इस विकेटकीपर ने हंसते हुए कहा- मैं वैभव को रात में आइसक्रीम खाने से मना करता हूं, लेकिन वो फिर भी खा लेते हैं। वैभव मैदान पर तो बहुत प्रोफेशनल हैं। लेकिन मैदान के बाहर उन्हें अभी सुधार की जरूरत है।

एबीडी ने भी तारीफ की
दूसरी तरफ एबी डिविलियर्स ने कहा- वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने गेम प्लान पर टिके रहते हुए बेहतरीन बैटिंग की और किसी भी बॉलर को हावी नहीं होने दिया।

वैभव ने IPL 2025 में गुजरात के खिलाफ 35 बाॅल में 101 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।
वैभव का IPL रिकॉर्ड
मैच: 7
रन : 252
एवरेज: 36
स्ट्राइक रेट: 206.55
फिफ्टी: 1
सेंचुरी: 1

