पेशावर जाल्मी PSL-11 की विनर बनी: हैदराबाद किंग्समेन को 5 विकेट से हराया, हार्डी प्लेयर ऑफ द मैच, कप्तान बाबर ग्रीन कैप होल्डर
Published:
2 min read

पेशावर जाल्मी ने टाइटल जीतकर 9 साल का इंतजार खत्म किया। इससे पहले जाल्मी ने 2017 में खिताब जीता था। (फोटो सौर्स- सोशल मीडिया )
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) के फाइनल में रविवार रात पेशावर जाल्मी ने हैदराबाद किंग्समैन को 5 विकेट से हराया। यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीता और बॉलिंग का फैसला लिया। मैच में असली हीरो जाल्मी के आरोन हार्डी रहे। उन्होंने बॉलिंग में 4 विकेट लिए। साथ ही 39 बॉल में नाबाद 56 रन बनाया।

7 बैटर्स सिंगल डिजिट में आउट
टॉस जीतकर पेशावर जाल्मी ने पहले बॉलिग करने का फैसला किया। हैदराबाद की टीम 18 ओवर में 129 रन ही बना सकी। साइम आयूब ने 54 रन बनाए। बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सके।
जाल्मी के बॉलर्स ने लगातार विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। हार्डी के अलावा नाहिद राणा ने 2 विकेट लिए। सुफियान मुकीम और मोहम्मद बासित ने भी 1-1 विकेट लिया। हैदराबाद की टीम में 7 बैटर्स दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

कप्तान गोल्डन डक
130 रन के टारगेट का पीछा करते हुए जाल्मी की शुरुआत खराब रही। टीम ने जल्दी 4 विकेट गंवा दिए। बाबर आजम भी बिना खाता खोले आउट हो गए। यहां से हार्डी और अब्दुल समद ने 85 रन की पार्टनरशिप की। समद ने 48 रन की इंपॉर्टेंट इनिंग खेली।
दूसरा PSL टाइटल
पेशावर जाल्मी ने टाइटल जीतकर 9 साल का इंतजार खत्म किया। दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले जाल्मी ने 2017 में खिताब जीता था। जाल्मी के सूफियान मुकीम ने 22 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीता। वहीं बाबर आजम ने 588 रन बनाए और ग्रीन कैप अपने पास रखा।


