T20 WC- बायकॉट की धमकी, पाकिस्तान की आदत : 2023 और 2025 में यही किया, फिर ICC के आगे घुटने टेक दिए
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक बार फिर T20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने की धमकी देकर सुर्खियों में है। वजह बताई जा रही है बांग्लादेश के साथ हुई नाइंसाफी और ICC के दोहरे मापदंड। हालांकि क्रिकेट इतिहास बताता है कि PCB पहले भी ऐसे बयान देता रहा है, लेकिन ये धमकियां हकीकत में तब्दील नहीं हो सकीं।
फैसले की डेडलाइन : 2 फरवरी
पाकिस्तान 2 फरवरी तक T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने या बायकॉट पर फैसला करेगा। PCB का कहना है कि वह बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा है, जिसे कथित तौर पर भारत में सुरक्षा का खतरा था। PCB ने न सिर्फ ICC को पत्र लिखकर बांग्लादेश का साथ दिया, बल्कि उनके मैचों की मेजबानी की पेशकश भी की।

ICC की बोर्ड मीटिंग में पाकिस्तान और बांग्लादेश ही ऐसे दो बोर्ड थें जिन्होंने इस मुद्दे को उठाने के पक्ष में वोट दिया। इसके बावजूद ICC ने स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट में शामिल कर लिया। इस फैसले से PCB नाराज हो गया। चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ICC पर “डबल स्टैंडर्ड” का आरोप लगाया। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले साल भारत की सुरक्षा चिंताओं को ICC ने बिना सवाल किए मान लिया था।
पहले भी दी जा चुकी हैं ऐसी धमकियां
2023 एशिया कप के दौरान भी ऐसा ही हुआ था। जब भारत ने पाकिस्तान जाकर खेलने से इनकार किया, तब तत्कालीन PCB अध्यक्ष रमीज राजा ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी थी। मामला बढ़ा तो पाकिस्तान ने 2023 वर्ल्ड कप में भारत न जाने की बात भी कही। आखिरकार “हाइब्रिड मॉडल” अपनाया गया और मामला शांत हो गया। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत के पाकिस्तान न आने पर PCB ने सख्त रुख अपनाया था, लेकिन फिर दुबई को न्यूट्रल वेन्यू मान लिया गया।
![]()
पाकिस्तान ने कब बायकॉट किया
1990-91 एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनीतिक तनाव के चलते टूर्नामेंट से नाम वापस लिया था। इससे पहले 1986 में भारत ने भी ऐसा किया था। 1993 में तो हालात इतने बिगड़े कि एशिया कप ही रद्द करना पड़ा।

क्या इस बार बायकॉट मुमकिन
इसका जवाब करीब-करीब नामुमकिन है। अब यह बात अलग है कि बांग्लादेश की तर्ज पर पाकिस्तान भी अपनी क्रिकेट को खुदकुशी करने पर मजबूर कर दे।दरअसल, पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में अपनी पसंद के वेन्यू पर खेलने की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। इसके अलावा ICC ने बता दिया हैं कि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है तो उस पर सख्त एक्शन। मसलन- एशिया कप से बैन, PSL के लिए विदेशी खिलाड़ियों की NOC पर रोक और ICC की मेंबरशिप फंडिंग पर कम्पलीट बैन।
इसीलिए माना जा रहा है कि PCB का यह रुख या कहें धमकियां सिर्फ दबाव बनाने की कोशिश या कहें साजिश हैं। ….और हां, उसका इतिहास भी यही बताता है, इसकी ही गवाही देता है।

