SRH में कमिंस की वापसी: 18 को CSK के खिलाफ खेल सकते हैं; ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड की मंजूरी भी जरूरी
Published:
2 min read

पैट कमिंस ने इस सीजन में 13 अप्रैल तक 5 मैच मिस कर दिए थे। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ी राहत की खबर है। टीम के कप्तान पैट कमिंस इंजरी के चलते IPL 2026 के शुरुआती 5 मैच मिस करने के बाद अब वापसी के करीब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- वह 17 अप्रैल को भारत पहुंच सकते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं।
फिटनेस पर फोकस
कमिंस ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने अब तक 5 मैच मिस किए। अब वह लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं और मैच फिटनेस के करीब हैं।

फिटनेस टेस्ट के बाद फैसला
कमिंस इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और वहां उनका फिटनेस टेस्ट होना है। अगर वह इस टेस्ट में पास हो जाते हैं, तो उन्हें तुरंत IPL खेलने की मंजूरी मिल सकती है। हालांकि, आखिरी फैसला उनकी फिटनेस और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मंजूरी पर डिपेंड करेगा।

18 अप्रैल को CSK के खिलाफ उतर सकते हैं मैदान में
रिपोर्ट्स के मुताबिक- कमिंस 17 अप्रैल तक भारत पहुंच सकते हैं। ऐसे में उनके पास एक दिन का समय होगा। अगर सब कुछ सही रहता है तो वह 18 अप्रैल को Chennai Super Kings के खिलाफ खेल सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर सख्ती
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड अपने तेज गेंदबाजों का खास ध्यान रखता है, ताकि उनको ज्यादा थकान या इंजरी न हो। इसी कारण खिलाड़ियों को हर मैच खेलने की परमिशन नहीं मिलती। पहले भी मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे बड़े गेंदबाजों को वापस बुलाया जा चुका है, ताकि उनकी फिटनेस बनी रहे। PL 2026 में SRH ने अब तक 5 मैच खेले है। 2 में जीत और 3 में हार का समना करना पडा है। पॉइंट टेबल में हैदराबाद टॉप 4 में है।

