टी20 वर्ल्ड कप का रोमांचक आगाज: फहीम ने 11 बॉल पर 29 रन बनाकर पाकिस्तान को जिताया, नीदरलैंड्स 3 विकेट से हारा
Published: Updated:
2 min read

टॉस के वक्त पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के कप्तान।
स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज रोमांचक मुकाबले से हुआ है। यहां ग्रुप-ए के मैच में पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीमें आमने-सामने थीं। कोलंबो में हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। फहीम अशरफ ने 11 बॉल पर 29 रन बनाकर यह मैच जिताया। उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दरअसल, मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स की टीम ने 148 रन का टारगेट दिया था। जवाब में पाकिस्तान टीम ने 114 रन पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे। टीम को यहां से 23 बॉल पर 34 रन चाहिए थे और विकेट भी 3 ही थे।
19वें ओवर में 24 रन बनाए
ऐसी स्थिति में ऑलराउंडर फहीम ने 8वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 11 बॉल पर नाबाद 29 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। फहीम ने 19वें ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगाकर 24 रन बनाए। इसी ओवर से पूरा मैच पलट गया।
पाकिस्तान के लिए फहीम के अलावा साहिबजादा फरहान ने 31 बॉल पर 47 रनों की पारी खेली। सईम अयूब ने 13 बॉल पर 24 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी प्लेयर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। बाबर आजम ने 15 और कप्तान सलमान अली आगा ने 12 रन बनाए। नीदरलैंड्स के लिए आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन ने 2-2 विकेट लिए।
नीदरलैंड्स ने दिया 148 का टारगेट
नीदरलैंड की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 147 रन बनाए। नीदरलैंड की ओर से मैक्स ओडाउड और माइकल लेविट ने पारी की शुरुआत की। हालांकि मैक्स ओडाउड ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद माइकल लेविट ने 24 स्कॉट एडवर्ड्स 37, बास डी लीड 30 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से सलमान ने 3, सईम अयूब ने 2 और मोहम्मद नवाज ने 2 विकेट लिए।
पाकिस्तान का जवाब
जवाबी पारी में पाकिस्तान 16 ओवर के बाद 115 रन पर पांच विकेट खो चुकी है।
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।
नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओडाउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैक लायन-कैशे, लोगन वैन बीक, रोलोफ वैन डेर मेरवे, काइल क्लाइन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

