पाकिस्तान टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में: नामीबिया को 102 रन से हराया; साहिबजादा का शतक
Published:
1 min read

साहिबजादा फरहान T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के लिए शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह शतक सिर्फ 57 गेंदों में बनाया है। (@icc)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज में पहुंच गया है। टीम ने बुधवार को दूसरे मैच में नामीबिया को 102 रन से हराया। टॉप-8 में पहुंचने वाली आठवीं टीम बन गई।पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। 20 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन बनाए। टीम ने नामीबिया को 200 रन का टारगेट दिया था।
पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने 57 गेंद पर शतक पूरा किया। 58 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए। शादाब खान 36 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान सलमान अली आगा ने 38 रन बनाए। नामीबिया की तरफ से जैक ब्रेसल ने 2 विकेट लिए। जेरार्ड इरास्मस को 1 विकेट मिला।
टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया 97 पर ऑल आउट हो गई ।
पाकिस्तान की प्लेइंग-XI
सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।
नामीबिया की प्लेइंग-XI
जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जॉन फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और जैक ब्रेसल।

