पाकिस्तान आज हारा तो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर: नामीबिया से मुकाबला; सा. अफ्रीका Vs UAE बस रस्मअदायगी
Published:
3 min read

पाकिस्तान टीम के 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। उसे सुपर-8 के लिए अगला मैच जीतना बेहद जरूरी है। (@ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (18 फरवरी) पाकिस्तान टीम को करो या मरो का मुकाबला खेलना है। यह मैच नामीबिया के खिलाफ कोलंबो में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। यदि पाकिस्तान टीम यह मैच हारती है, तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। उस स्थिति में USA टीम सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लेगी।
इससे पहले दिल्ली में साउथ अफ्रीका और UAE के बीच औपचारिक मैच खेला जाएगा। औपचारिक मतलब इस मैच के नतीजे का सुपर-8 के क्वालिफिकेशन पर असर नहीं पड़ेगा। अफ्रीकी टीम पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी है। जबकि UAE बाहर हो गई है। यह मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
पाकिस्तान को सुपर-8 के लिए जीत जरूरी
बात पाकिस्तान टीम की करते हैं। वो ग्रुप-ए में इंडिया के साथ ही है। उसने 3 में से 2 मैच जीते हैं। एक मैच इंडिया से ही हारा था। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीसरा मैच जीतकर 6 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 में एंट्री कर ली है। दूसरी ओर पाकिस्तान टीम के 4 पॉइंट्स हैं। वो तीसरे नंबर पर है।
इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर अमेरिका टीम है। उसके 4 मैच में 4 पॉइंट्स हैं। यदि पाकिस्तान की टीम नामीबिया से हारती है, तो वो बाहर हो जाएगी। नीदरलैंड्स ने 3 में से 1 मैच जीता है। नामीबिया तीनों मैच हारकर बाहर हो गई है।
शाम को इंडिया Vs नीदरलैंड्स मैच
आज ही शाम को टीम इंडिया का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा। यह भी औपचारिक मैच है, क्योंकि भारतीय टीम पहले ही सुपर-8 में एंट्री कर चुकी है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
यहां देखिए ये सभी 6 स्क्वॉड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।
नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोएस, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, जैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ’डाउड, लोगन वैन बीक, टिम वैन डर गुग्टेन, रूएलोफ वैन डर मर्वे, पॉल वैन मीकरेन और साकिब जुल्फिकर।
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अय्यूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारीक।
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, बर्नार्ड स्कॉल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्रायलिंक, लॉरेन स्टीनकैंप, मलान क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रैसेल, बेन शिकोन्गो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी माईबर्ग और मैक्स हाइंगो।
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवॉल्ड ब्रेविस, क्विंटन डि'कॉक, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, कगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ और ट्रिस्टन स्टब्स।
UAE की टीम: मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मोहम्मद अरफान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवादुल्लाह, मोहम्मद जोहैब, रोहिद खान, सोहैब खान और सिमरनजीत सिंह।

