अंडर-19 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, सुपर 6 का अगला मुकाबला इंडिया से 1 फरवरी को
Published:
3 min read

पाकिस्तान का सुपर 6 में अगला मुकाबला 1 फरवरी को इंडिया के साथ होगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड अंडर-19 को 8 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला मंगलवार, 27 जनवरी को हरारे में खेला गया। पाकिस्तान की इस जीत में बॉलिंग और बैटिंग दोनों का जबरदस्त योगदान रहा। खास तौर पर गेंदबाज अब्दुल सुभान और अली रजा ने न्यूजीलैंड की बैटिंग की कमर तोड़ दी। जबकि ओपनर समीर मिन्हास ने नाबाद 76 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद पाकिस्तान का सुपर 6 में अगला मुकाबला 1 फरवरी को इंडिया के साथ होगा।
न्यूजीलैंड ने 110 रन बनाए
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम सिर्फ 110 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी टीम 28.3 ओवर खेल पाई पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज अली और अब्दुल ने मिलकर 7 विकेट लिए रजा ने 3 विकेट और अब्दुल हुए 4 विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड की शुरुआत बहुत खराब रही। तीसरे ओवर में ही मारको विलियम अल्पे बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके बाद टॉम जोन्स (10 रन) और ह्यूगो बोग (39 रन) ने थोड़ी संभलकर बैटिंग की और 48 रनों की साझेदारी की।
मोहम्मद सय्याम ने टॉम जोन्स को आउट कर दिया इसके बाद अब्दुल ने ह्यूगो को भी पवेलियन भेज दिया। फिर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। नंबर 5 से 8 तक के बल्लेबाज सिर्फ 8 रन ही जोड़ सके। ब्रैंडन माट्जोपोलोस और जस्करन संधू बिना रन बनाए आउट हो गए। आखिरी बल्लेबाजों ने थोड़े बहुत रन जोड़े, लेकिन पूरी टीम 110 रन से आगे नहीं जा सकी।
पाकिस्तान 17.1 में टारगेट चेंज किया
111 रनों के आसान टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत भी थोड़ी लड़खड़ाई और ओपनर हमजा जहूर जल्दी आउट हो गए। लेकिन दूसरे छोर पर समीर मिन्हास डटे रहे। समीर ने 59 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 2 शानदार छक्के शामिल थे। उस्मान खान ने उनका साथ दिया, लेकिन वे सिर्फ 15 रन ही बना सके। दोनों के बीच 67 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद फरहान यूसुफ (11 रन नाबाद) के साथ मिलकर समीर ने टीम को जीत तक पहुंचाया। पाकिस्तान ने यह मैच सिर्फ 17.1 ओवर में जीत लिया और उसके पास 197 गेंदें बाकी थीं।

1 फरवरी को भारत से मुकाबला होगा
इस जीत से पाकिस्तान की नेट रन रेट काफी बेहतर हो गई है। साथ ही सुपर सिक्स ग्रुप 2 की दौड़ और रोमांचक हो गई है। अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला भारत के खिलाफ होगा, जो 1 फरवरी को खेला जाएगा।

