U19 वर्ल्ड कप, इंडिया सेमीफाइनल में: पाकिस्तान को 58 रन से हराया; अब अफगानिस्तान से मुकाबला
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. अंडर-19 मेन्स वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स स्टेज में भारतीय टीम ने अपने दूसरा मैच भी जीत लिया है। रविवार (1 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ बुलावायो में मैच खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 58 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने लगातार छठी बार सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।
मैच के हीरो ऑलराउंडर कनिष्क चौहान रहे, जिन्होंने 29 बॉल पर 35 रनों की पारी खेली। जबकि बॉलिंग में 30 रन देकर एक विकेट भी लिया। कनिष्क को ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अब अफगानिस्तान से सेमीफाइनल
भारतीय टीम अब अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी। इस मुकाबले में अफगानिस्तान से टक्कर होगी। यह मैच 4 फरवरी को जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेला जाएगा। जबकि पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 3 फरवरी को बुलावायो में खेला जाएगा।
खिलन-आयुष ने लिए 3-3 विकेट
253 रन के टारगेट के जवाब में पाकिस्तान की टीम 46.2 ओवर में ही 194 के स्कोर पर सिमट गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 66 रनों की पारी खेली। हम्जा जहूर ने 42 और कप्तान फरहान यूसुफ ने 38 रन बनाए।
भारतीय टीम की ओर से खिलन पटेल ने 35 रन देकर 3 विकेट लिए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। 1-1 सफलता अंबरीश, हेनिल पटेल, कनिष्क और विहान को मिली।
पाकिस्तान को 58 रन से हराया
अंडर-19 मेन्स वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स स्टेज में भारतीय टीम ने अपने दूसरा मैच भी जीत लिया है। रविवार (1 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ बुलावायो में मैच खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 58 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने लगातार छठी बार सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।
छठा विकेट गिरा, अली हसन आउट
172 के स्कोर पर पाकिस्तान ने छठा विकेट गंवा दिया है। अली हसन 20 बॉल पर 3 रन बनाकर आउट हुए। विहान मल्होत्रा की बॉल पर दीपेश ने कैच लिया।
पाकिस्तान की आधी टीम आउट
168 के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम सिमट गई। आयुष ने यह पांचवीं सफलता दिलाई। उस्मान खान 66 रन बनाकर LBW आउट हुए।
भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची
टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। पाकिस्तान को 253 रन का टारगेट 33.3 ओवर में चेज करना था। वह ऐसा नहीं कर सकी। ऐसे में भारतीय टीम ने बेहतर नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। इस मैच अब भारत हार जाए तब भी कोई असर नहीं होगा। हालांकि जीतने पर टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए क्वालिफाई करेगी।
चौथा विकेट, अहमद आउट
टीम इंडिया को 159 के स्कोर पर चौथी सफलता मिली। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने अहमद हुसैन को पवेलियन भेजा। अहमद 2 रन बनाकर अभिज्ञान के हाथों कैच आउट हुए।
चौथा विकेट, फरहान आउट
151 के स्कोर पर पाकिस्तान टीम ने तीसरा विकेट भी गंवा दिया। यह सफलता पेसर आरएस अंबरीश ने दिलाई। पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ 38 रन बनाकर कैच आउट हुए। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को 21 बॉल पर 100 रन चाहिए।
उस्मान की फिफ्टी
उस्मान खान ने 76 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। अपनी इस पारी में उस्मान ने 5 चौके लगाए। उन्होंने उस्मान खान ने 6 रन की पार्टनरशिप की। फिलहाल, पाकिस्तान ने 28 ओवर में 2 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 27 बॉल पर 105 रन चाहिए।
सेमीफाइनल के लिए 33 बॉल पर 109 रन चाहिए
दो विकेट के बाद पाकिस्तान टीम संभल गई है। फरहान यूसुफ और उस्मान खान ने 56 रन की पार्टनरशिप की। फिलहाल, पाकिस्तान ने 28 ओवर में 2 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33 बॉल पर 109 रन चाहिए।
दूसरा विकेट गिरा, हम्जा आउट
पाकिस्तान का 88 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। स्पिनर कनिष्क चौहान ने हम्जा जहूर को बोल्ड किया। जहूर ने 49 बॉल पर 42 रन बनाए। उन्होंने उस्मान खान के साथ 65 रन की पार्टनरशिप की।
पाकिस्तान का पहला विकेट, समीर आउट
भारतीय टीम को पहली सफलता 23 के स्कोर पर मिली। हेनिल पटेल ने पाकिस्तानी ओपनर समीर मिन्हास को LBW आउट किया। मिन्हास 9 रन बना सके।
पाकिस्तान का टारगेट चेज कर रही
पाकिस्तान ने 253 रनों का टारगेट चेज करने के लिए हमजा जहूर और समीर मिन्हास को ओपनिंग बैटिंग के लिए भेजा। भारत के आरएस अंबरीश ने पहला ओवर फेंका और 5 रन दिए।
इंडिया ने दिया 253 रन का टारगेट
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 252 रन बनाए। अब पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.3 ओवर में 253 का टारगेट चेज करना होगा। भारतीय टीम के लिए वेदांत त्रिवेदी शतक नहीं बना सके। उन्होंने 98 बॉल पर 68 रन बनाए।
वेदांत के अलावा कनिष्क चौहान ने 35, वैभव सूर्यवंशी ने 30, अंबरीश ने 29 और खिलन पटेल ने 21 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभान ने 3 और मोहम्मद सय्याम ने 2 विकेट लिए। 1-1 सफलता अली रजा, अहमद हुसैन, मोमिन कमर और अली हसन को मिली।
इंडिया 200 पार, 7वां विकेट भी गिरा
भारतीय टीम ने 44वें ओवर में 200 का स्कोर छू लिया। हालांकि इस दौरान टीम ने 7वां विकेट भी गंवा दिया। आरएस अंबरीश 29 रन बनाकर कैच आउट हुए। पेसर अली रजा ने यह विकेट लिया।
छठा विकेट, वेदांत आउट
भारतीय टीम ने 182 के स्कोर पर छठा विकेट भी गंवा दिया है। वेदांत त्रिवेदी शतक नहीं बना सके। वे 98 बॉल पर 68 रन बनाकर कैच आउट हुए। यह विकेट स्पिनर मोमिन कमर ने लिया। वेदांत ने अंबरीश के साथ 35 रन की पार्टनरशिप की।
पांचवां विकेट, अभिज्ञान आउट
इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। पांचवां झटका 147 के स्कोर पर लगा। अभिज्ञान कुंडू 27 बॉल पर 16 रन बनाकर कैच आउट हुए। यह विकेट अली हसन ने लिया। अभिज्ञान ने वेदांत के साथ 38 रन की पार्टनरशिप की।
वेदांत की 74 बॉल पर फिफ्टी
वेदांत त्रिवेदी ने 74 बॉल पर फिफ्टी लगाई। इस पारी में 1 छक्का और 2 चौके लगाए। वेदांत ने अभिज्ञान कुंडू के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 रन की पार्टनरशिप की।
चौथा विकेट, विहान आउट
109 के स्कोर पर भारतीय टीम ने चौथा विकेट गंवाया। विहान मल्होत्रा 43 बॉल पर 21 रन बनाकर आउट हुए। स्पिनर अहमद हुसैन ने अपनी ही बॉल पर कैच लेकर आउट किया। विहान ने वेदांत के साथ 93 बॉल पर 62 रन की पार्टनरशिप की।
भारतीय टीम 100 पार
टीम इंडिया ने 22वें ओवर में 100 का स्कोर पार कर लिया है। विहान मल्होत्रा (21) और वेदांत त्रिवेदी (30) ने टीम को संभाल लिया है। दोनों के बीच फिफ्टी की पार्टनरशिप हुई। फिलहाल, भारतीय टीम ने 22 ओवर में 3 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं।
4 बॉल में 3 विकेट गिरे
भारतीय टीम ने 4 बॉल में 3 विकेट गंवाए हैं। 8वें ओवर की चौथी और छठी बॉल पर विकेट गिरे थे। वैभव और आयुष आउट हुए थे। अब 9वें ओवर की पहली बॉल पर एरॉन जॉर्ज क्लीन बोल्ड हुए। यह विकेट अब्दुल सुभान ने लिया। एरॉन 16 रन बनाकर आउट हुए। तीनों विकेट 47 के स्कोर पर गिरे।
दूसरा विकेट गिरा, आयुष आउट
सय्याम ने 8वें ओवर में वैभव के बाद भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे को पवेलियन भेजा। यह दूसरा विकेट 47 के स्कोर पर ही गिरा। आयुष दो बॉल खेलकर खाता नहीं खोल सके।
पहला विकेट गिरा, वैभव आउट
47 के स्कोर पर भारतीय टीम को पहला झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी 22 बॉल पर 30 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सय्याम की बॉल पर विकेटकीपर हम्जा जहूर ने कैच लिया।
भारत की बैटिंग शुरू
भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज क्रीज पर हैं। भारत की बैटिंग का आगाज हो गया है।
भारत U19 प्लेइंग XI
आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन।
पाकिस्तान U19 प्लेइंग XI
हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम और अली रजा।
पाकिस्तान ने टॉस जीता
पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच बुलावायो में दोपहर 1 बजे शुरू होगा।
वैभव सूर्यवंशी के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका
ओपनर वैभव सूर्यवंशी 11 रन बनाते ही शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड पीछे छोड़ देंगे। यूथ वनडे में भारत के लिए वैभव अब तक 1139 रन बना चुके हैं। गिल और उन्मुक्त के नाम 1149 रन हैं।
अली रजा दूसरे सफल बॉलर
पाकिस्तान के पेसर अली रजा इस टूर्नामेंट में अच्छे फॉर्म में हैं। वे 12 विकेट के साथ टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल बॉलर बने हुए हैं। एशिया कप फाइनल में भी उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे को आउट किया था।
टूर्नामेंट में भारतीय टीम की परफॉर्मेंस
अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अब तक अपराजित रही है। ग्रुप स्टेज में टीम ने अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया। सुपर 6 राउंड में जिम्बाब्वे को 204 रन से मात दी। इस स्टेज में भारत का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान से होना है। दूसरी तरफ पाकिस्तान को टूर्नामेंट में केवल एक हार इंग्लैंड के खिलाफ मिली है।
पिच रिपोर्ट
क्विंस स्पोर्ट्स क्लब की पिच हमेशा तेज गेंदबाजों की मददगार होती है। यहां उन्हें अच्छा बाउंस और पेस मिलता है। बैटिंग में ज्यादा मदद नहीं मिलती, लेकिन बैटर टिक कर खेले तो बाद में फायदा मिल सकता है। स्पिनर्स को भी हल्की मदद ही मिलती है।
यहां इस वर्ल्ड कप में अब तक 9 मैच हुए, जिसमें एक ही बार 300 या उससे ज्यादा का स्कोर बना है। जबकि 9 बार 200 से कम का स्कोर बना है।
वेदर रिपोर्ट
Accuweather के मुताबिक, रविवार (1 फरवरी) को बुलावायो में मौसम साफ रहेगा। बारिश की आशंका 2 प्रतिशत तक ही है। तापमान अधिकतम 29 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवाओंं की गति करीब 35 km/h रहेगी।
भारत U19 टीम:
एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन और किशन कुमार सिंह।
पाकिस्तान U19 टीम:
हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, मोहम्मद शयान, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, उमर जैब, अली हसन बलूच, डेनियल अली खान और नकाब शफीक।

