PSL में फॉरेन प्लेयर्स को धमकी: आतंकी संगठन ने कहा- कुछ हुआ तो हमारी गारंटी नहीं; इनमें वॉर्नर और स्मिथ भी शामिल
Published:
2 min read

PSL 2026 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर और हैदराबाद किंग्समेन के बीच गद्दाफी स्टेडियम, 26 मार्च को खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान में एक आतंकी संगठन ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों को धमकी दी है। इस संगठन ने एक लेटर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगर ये खिलाड़ी PSL 2026 खेलते हैं तो इनकी सेफ्टी खतरे में पड़ सकती है।
PSL सेफ नहीं
पाकिस्तान के आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार ने कहा- हमने चेतावनी दे दी है। अगर प्लेयर इसे नजरअंदाज करेंगे, पाकिस्तान में PSL खेलते हैं तो हम उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं लेंगे।
ग्रुप ने आगे कहा- हम क्रिकेट के खिलाफ नहीं हैं। पाकिस्तान में अब सुरक्षा के हालात सही नहीं हैं। सभी क्रिकेट बोर्डों से रिक्वेस्ट है कि अपने प्लेयर को भेजने से पहले सावधान रहें।
हालांकि, PCB ने सुरक्षा के लिए पहले ही कड़े इंतजामों का दावा किया है, लेकिन इस धमकी की वजह से टूर्नामेंट और विदेशी खिलाड़ियों की सेफ्टी पर सवाल उठना लाजिमी नजर आ रहा है। इस बीच खबर ये भी है कि बांग्लादेश सरकार ने अपने प्लेयर्स को पाकिस्तान जाने की मंजूरी नहीं दी है।

PSL में कई ओवरसीज प्लेयर
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया)
मोइन अली (इंग्लैंड)
डेवन कॉन्वे (न्यूजीलैंड)

पहला मैच 26 मार्च को
PSL 2026 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर और हैदराबाद किंग्समेन के बीच गद्दाफी स्टेडियम, 26 मार्च को खेला जाएगा।

