PSL या पेट्रोल शॉर्टेज लीग: पाकिस्तान सुपर लीग का मजाक उड़ा रहे फैन्स, इस बार दर्शकों को एंट्री नहीं मिलेगी
Published:
2 min read

PSL 2026 के सभी मैच बिना दर्शकों के होंगे। मुकाबले सिर्फ 2 शहरों में होंगे। सभी मैच लाहौर और कराची में ही खेले जाएंगे। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. इस बार पाकिस्तान सुपर (PSL) लीग कई मुश्किलों में फंसी हुई है। तेल की कमी, कम बजट और कुछ प्लेयर का यह लीग छोड़कर IPL मे चले जाना। टूर्नामेंट भी छोटा करना पड़ा है। इसी कारण फैंस सोशल मीडिया पर इसका मजाक बना रहे हैं।
जानिए फैंस ने क्या कहा-
फैंस को यह फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोग PSL लीग को “पेट्रोल शॉर्टेज लीग” कहकर मजाक उड़ा रहे हैं। बिना दर्शकों के मैचों का मजा ही खत्म हो जाएगा। एक और दिक्कत यह है कि कई ओवरसीज खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर IPL में खेलने चले गए हैं। जैसे ब्लेसिंग मुजारबानी और दसुन शनाका।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB ) ने इस साल के PSL के छोटा करने का फैसला लिया है। अब मैच सिर्फ 2 शहरों में ही खेले जाएंगे, जबकि पहले छह शहरों में मुकाबले होते थे।



ओपनिंग सेरेमनी भी कैंसिल
PCB चीफ ने कहा- ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है। फैसला लॉजिस्टिक कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। टूर्नामेंट को रद्द करने का ऑप्शन नहीं था। इसमें कई इंटरनेशनल प्लेयर शामिल हैं। शेड्यूल में बदलाव करना मुश्किल होता। लोगों ने पहले से टिकट खरीद लिए हैं। उन्हें पूरी रकम वापस कर दी जाएगी। फ्रेंचाइजीज के भी गेट मनी का नुकसान PCB कवर करेगा।
दरअसल, मिडिल ईस्ट वॉर के चलते ग्लोबल फ्यूट शॉर्टेज है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से पाकिस्तान सरकार के लिए पेट्रोल और डीजल खरीदना महंगा हो गया है। ऐसे में PCB चीफ का कहना है कि टूर्नामेंट के आयोजन में वे कम से कम संसाधनों का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

PSL में 44 मैच
इस सीजन में कुल 44 मैच खेले जाएंगे। पहली बार 8 टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम 10 मैच खेलेगी। टॉप 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। फाइनल 3 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा।


