पाकिस्तान के सेमी. में पहुंचने के बस दो रास्ते: पहले बैटिंग- 64 रन से जीतो, बाद में बैटिंग- 13.1 ओवर में चेज करो; ALL YOU NEED TO KNOW
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का एक दरवाजा खुल गया है। सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को अपना आखिरी मैच आज (28 फरवरी) श्रीलंका के खिलाफ कैंडी में खेलना है।
उनकी हार, इनकी उम्मीद
सेमीफाइनल में एंट्री के लिए पाकिस्तान टीम को श्रीलंका के खिलाफ 64 रन के बड़े मार्जिन से जीतना होगा। दरअसल, न्यूजीलैंड की हार के बाद सुपर-8 के ग्रुप-2 का ये नया सिनेरियो सामने आया है। इस ग्रुप से इंग्लैंड पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। उसने तीनों मैच जीते हैं और 6 पॉइंट्स हैं। जबकि श्रीलंका अपने शुरुआती दोनों मैच हारकर पहले ही बाहर हो गई है।
पाकिस्तान का नेट रनरेट बेहद खराब
पाकिस्तान का 2 मैच में 1 पॉइंट है। उसका एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। दोनों टीमों के 1-1 पॉइंट मिला था। जबकि न्यूजीलैंड के 3 मैच में 3 ही पॉइंट्स हैं। हालांकि न्यूजीलैंड का नेट रनरेट 1.390 है। जबकि पाकिस्तान का -0.461 है।
अब यदि पाकिस्तान टीम श्रीलंका को बड़े मार्जिन से नहीं हरा पाई तो न्यूजीलैंड बेहतर नेट रनरेट के चलते सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। पाकिस्तान हारी तो वैसे ही बाहर हो जाएगी।
मौसम बेईमान तो नहीं होगा: यहां वेदर रिपोर्ट
पल्लेकेले में बारिश होने की संभावना बहुत कम है। तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। यानी मौसम क्रिकेट के लिहाज से अच्छा रहेगा। लेकिन नमी (ह्यूमिडिटी) करीब 74 % हो सकती है। ऐसे में मैच के दौरान ओस पड़ सकती है। बाद में फील्डिंग करने वाली वाली टीम को नुकसान ज्यादा हो सकता है।

क्या कहती है 22 गज की पट्टी : पिच रिपोर्ट
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां टी20 इंटरनेशनल मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 171 रन रहता है। हाल के मैचों में यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा है। पिछले 10 मैच में से 6 मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं।
पॉसिबल प्लेइंग XI
श्रीलंका
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, महेश थीकशाना, दुशान हेमंथा, दिलशान मदुशंका और दुष्मंथा चमीरा।
पाकिस्तान
साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, बाबर आजम, उस्मान खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।
क्या करे पाकिस्तान
यदि श्रीलंका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान टीम पहले बैटिंग करती है, तो उसे हर हाल में 64 रन के मार्जिन से मैच जीतना होगा।
- अगर, पाकिस्तान की बाद में बैटिंग आती है, तो उसे जो भी टारगेट मिलेगा, उसे 13.1 ओवर में ही चेज करना होगा।
- यदि पाकिस्तान टीम ऐसा नहीं कर पाती है तो न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी।
इस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों स्क्वॉड
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अय्यूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारीक।
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानगे, चरिथ असलंका, कामिंदु मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराच्चिगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, मिलान रथनायके, नुवान तुषारा, एशन मालिंगा, दुश्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशन मदुशंका, महीश तीक्ष्णा, दुशन हेमंथा, विजयकांत वियास्कंथ और त्रवीन मैथ्यू।

