पाकिस्तान को कुदरत का निजाम भी नहीं बचा पाएगा: अब सिर्फ अंग्रेजों से उम्मीद, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के चांस ज्यादा
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम की बुरी गत हो गई है। यह टीम अब टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर आ पहुंची है। उसे कुदरत का निजाम भी नहीं बचा पाएगा। हां पाकिस्तान के लिए अब सिर्फ एक ही उम्मीद है, वो भी अंग्रेजों से।
दरअसल, पाकिस्तान की टीम उठते-पड़ते इस टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंच गई थी। यहां उसने दो मैच खेले, जिसमें से एक हारा है। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

पाकिस्तान का आखिरी मैच श्रीलंका से
ऐसे में पाकिस्तान टीम के अभी 2 मैच में सिर्फ एक ही पॉइंट है। सलमान अली आगा की कप्तानी वाली इस टीम को अपना आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ 28 फरवरी को खेलना है।
हालांकि इस आखिरी मैच से पहले ही पाकिस्तान के वर्ल्ड कप से बाहर होने के चांस काफी ज्यादा हो गए हैं। अब उसे सिर्फ इंग्लैंड टीम की जीत पर डिपेंड रहना पड़ रहा है। इस ग्रुप से इंग्लैंड पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। जबकि श्रीलंका बाहर हो गई है। अब सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम पाकिस्तान या न्यूजीलैंड ही होगी। आइए जानते हैं दोनों टीमों का सिनेरियो…
पाकिस्तान का सिनेरियो
पाकिस्तान टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का बस एक ही चांस है। यदि सलमान की कप्तानी वाली इस टीम को अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को बड़े मार्जिन से हराना होगा।
इसके साथ ही दुआ करनी होगी कि इंग्लैंड की टीम अपने आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को बड़े मार्जिन से हराए। अब ग्रुप-2 में यही दो मैच बचे हैं। इनमें से एक भी मैच क्लोज हुआ तो पाकिस्तान का बाहर होना तय है।

न्यूजीलैंड का सिनेरियो
- यदि न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया तो उसी समय पाकिस्तान बाहर हो जाएगी। तब न्यूजीलैंड क्वालिफाई कर लेगी। उसे बस जीत चाहिए। चाहे एक रन की ही क्यों ना हो।
- न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच आखिरी मैच में कुदरत का निजाम आया, यानी बारिश हुई तो मैच रद्द हुआ। तब की स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट्स मिलेंगे। ऐसे में पाकिस्तान बाहर होगी और न्यूजीलैंड क्वालिफाई कर लेगी।
- यदि इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है। मगर दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका से हारती है। तब न्यूजीलैंड क्वालिफाई कर लेगी।
- यह आखिरी दोनों मैच क्लोज हुए और न्यूजीलैंड हारती है। मगर पाकिस्तान जीत जाती है। तब दोनों टीमों के 3-3 पॉइंट्स रहेंगे। उस स्थिति में बेहतर नेट रनरेट के चलते न्यूजीलैंड क्वालिफाई कर लेगी।

