टी20 वर्ल्ड कप के मैच होस्ट करने तैयार PAK: PCB ने ICC से कॉन्टैक्ट किया, बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार किया था
Published:
3 min read

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ICC से संपर्क कर बांग्लादेश के मैच पाकिस्तान में कराने की बात रखी।
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ICC से संपर्क कर बांग्लादेश के मैच पाकिस्तान में कराने की बात रखी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत में खेलने से मना कर दिया था। साथ ही मैच श्रीलंका में कराने की मांग ICC के सामने रखी थी।
पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB ने कहा - श्रीलंका में मैच कराना संभव न हो तो पाकिस्तान अपने स्टेडियम उपलब्ध करा सकता है। साथ ही कहा पाकिस्तानी मैदान कम समय में वर्ल्ड कप गेम आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस मामले में अब तक PCB या ICC की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेन्ट नहीं आया।

बांग्लादेश की कंपनी का नुकसान होगा
इसके अलावा राजनीतिक तनाव का असर अब खेल और बिजनेस पर भी साफ दिखने लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक- इंडिया की एक और बड़ी बैट, पैड, किट बनाने वाली कंपनी सरीन स्पोर्ट्स (Sareen Sports) ने बांग्लादेश में अपने प्रोडक्ट बनवाने का फैसला रद्द कर दिया है। इससे बांग्लादेश की फैक्ट्रियों और सप्लाई चेन को नुकसान होगा। भारत से जारी तनाव के कारण क्रिकेट इक्विपमेंट और स्पोर्ट्स एपेरल्स की सप्लाई में रुकावट आ रही है, जिससे बांग्लादेश के खेल कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान होने वाला है।

SG ने स्पॉन्सरशिप खारिज की
इससे कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि डियन स्पोर्ट्स इक्विपमेंट कंपनी सैंसपेरिल्स ग्रीनलैंड्स (SG) ने बांग्लादेशी क्रिकेटर्स के साथ स्पॉन्सरशिप एग्रीमेंट खत्म करने का फैसला किया था।
SG लंबे समय से टॉप बांग्लादेशी खिलाड़ियों को क्रिकेट किट दे रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिटन दास और सौम्य सरकार समेत कई प्लेयर्स के कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिए हैं। इसके बैट बांग्लादेशी खिलाड़ियों के बीच काफी पॉपुलर हैं और ज्यादातर बांग्लादेशी प्लेयर्स इसी कंपनी के बैट इस्तेमाल करते हैं।
लिटन 2026 T20I वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश के कप्तान बनाए जा चुके हैं। अब इस कंपनी की स्पॉन्सरशिप खत्म होने के बाद बांग्लादेशी प्लेयर्स इंटरनेशनल क्रिकेट में SG बैट, ग्लव्स या सेफ्टी इक्विपमेंट का यूज नही कर पाएंगे। उन्हें स्पॉन्सरशिप का पैसा भी नहीं मिलेगा।
![]()
प्लेयर्स के लिए परेशानी
नए ब्रांड के इक्विपमेंट के साथ एडजस्ट करने में समय लगता है। SS और DSC जैसे दूसरे भारतीय ब्रांड भी भविष्य में ऐसे ही फैसले ले सकते हैं। बांग्लादेशी खिलाड़ियों को छोटे लोकल ब्रांड या ग्रे निकोल्स जैसी विदेशी कंपनियों पर स्विच करना पड़ सकता है। ये विदेशी ब्रांड ज्यादा महंगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक के मुताबिक, इक्विपमेंट के स्पेसिफिकेशन्स भी अलग होते हैं।
पूरा मामला IPL से शुरू हुआ
16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर भारत में विरोध शुरू हुआ। BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की परमिशन नहीं दी। 3 जनवरी को KKR ने टीम से रिलीज किया।
BCB और बांग्लादेश सरकार ने IPL ब्रॉडकास्ट पर रोक लगा दी। साथ ही भारत में T20I वर्ल्ड कप के मैच खेलने से भी इनकार कर दिया। वेन्यू बदलने की मांग करते हुए ICC को ई मेल भी भेजा था।

