मेरा बेटा कहता है AI से पाकिस्तान को जिता दो: टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया से लगातार हार से निराश पाकिस्तानी फैन्स का दर्द
Published: Updated:
2 min read

भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज मैच रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज मैच आज (15 फरवरी) कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले ही पाकिस्तानी फैंस में निराशा देखी गई। सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन का वीडियो वायरल हो रहा है। फैन ने बताया कि उसका बेटा AI से पाकिस्तान टीम को जिताने के लिए कह रहा है। T20 वर्ल्ड कप में इंडिया ने 8 में से 7 मैच में पाकिस्तान को हराया है।
AI से तो पाकिस्तान भी जीत सकता है
वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी फैन कहता है- सोशल मीडिया के दौर में 1992 में पाकिस्तान की जीत किसी को याद नहीं है। मेरा बेटा कहता है कि पाकिस्तान ने कभी वर्ल्ड कप नहीं जीता।
जब मैं समझाता हूं कि पाकिस्तान ने 1992 में टाइटल जीता था तो वह यकीन नहीं करता। बेटा कहता है 'आप लोग AI से पाकिस्तान को जीत दिला दो और खुश हो जाओ। मेरी बेगम मुझसे पूछती है कि जब टीम जीत नहीं रही तो मैच देखने क्यों जाते हो, पैसे क्यों खर्च करते हो।
पाकिस्तानी बच्चा बोला इंडिया जीतेगी
वहीं एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी बच्चे से उसके पिता पूछते हैं कि इंडिया जीतेगा या पाकिस्तान। बच्चे ने तुरंत जवाब दिया कि इंडिया जीतेगा।
यह मजेदार वीडियो देखें
अल्लाह करे बारिश हो जाए
पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने कहा- मैच का नतीजा क्या होगा? सबको कुछ न कुछ अंदाजा है। लेकिन, मैं सोचता हूं कि अल्लाह करे कि बारिश हो जाए। कम से कम 1 पॉइंट तो मिलेगा।
दरअसल, बासित ने कुछ न कहते हुए भी सब कुछ कह दिया। उनकी बात के मायने निकाले जाएं तो बासित को यह उम्मीद नहीं है कि पाकिस्तान टीम जीत पाएगी। यही वजह है कि वो चाहते हैं कि बारिश हो जाए, पाकिस्तान टीम को एक पॉइंट मिल जाए और शर्मिंदगी भी न हो।
दोनों टीमों की परफॉर्मेंस
टीम इंडिया ने अपने पहले दो मैच जीत लिए हैं। पहले मैच में उसने USA को 29 रन से हराया था। फिर उसने नामीबिया को 93 रन से हराया। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को करीबी मुकाबले में हराया। फिर USA को 32 रन से हराया। दोनों टीमें 2-2 जीत के साथ इस मैच में उतरेंगी।

