50 लाख रुपए जुर्माना लगाना सही नहीं: अफरीदी बोले- सजा देनी है तो 2 साल के लिए टीम से बाहर निकालें, उनसे डोमेस्टिक खेलने को कहें
Published:
3 min read

पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2026 लीग मैच में भारत से और सुपर 8 मैच में इंग्लैंड से हार गया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान टीम अभी भी सुपर 8 से बाहर होने के सदमे से उबरने की कोशिश कर रही है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने शादाब खान की कप्तानी के दावे पर सवाल उठाया है। समा टीवी से बात करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा- मैं उसे टीम में ना रखूं। आप कप्तानी देने की बात करते हैं। साथ ही कुछ खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की भी सलाह दी।
कप्तानी में फेरबदल
असल में, पाकिस्तान टीम की कप्तानी को लेकर खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि कप्तान सलमान अली आगा को हटाया जा सकता है। नए कप्तान के तौर पर शादाब खान और शाहीन अफरीदी का नाम सामने आ रहा था।

शादाब को मैं टीम से निकाल देता
इसी बात को लेकर पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपनी राय रखी है। समा टीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा- शादाब के परफॉर्मेंस को देखते हुए, मैं उसे टीम में ना रखूं। आप उसे कप्तानी देने की बात कर रहे हैं। शादाब ने टूर्नामेंट में 7 मैच में 118 रन बनाए और सिर्फ 5 विकेट लिए। ये कौन सी बात हैं।
कोच साहब के खास हैं, तो मौका तो मिलेगा ही
अफरीदी ने यह भी कहा - अगर माइक हेसन कोच बने रहते हैं तो शादाब को लगातार मौके मिलते रहेंगे। हेसन पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलते थे। वहीं से शादाब के साथ उनका रिश्ता शुरू हुआ। कोच को शादाब पर बहुत भरोसा है।
पूर्व क्रिकेटर ने कहा - टीम को एक अटैकिंग कप्तान की जरूरत है। ओपनर फखर जमान इसके लिए बेस्ट हैं। वे इस रोल में फिट बैठते हैं।

2 साल तक इन प्लेयर्स को मौका ही मत दो
इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ( PCB) ने खराब परफॉर्मेंस के लिए खिलाड़ियों पर 50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस पर अफरीदी ने कहा- 50 लाख की रकम कोई कड़ी सजा नहीं है। इसका कोई असर नहीं होगा। यह छोटी सोच वाला फैसला है।
अफरीदी ने यह भी कहा- इन प्लेयर्स को डोमेस्टिक क्रिकेट में भेज देना चाहिए। कुछ खिलाड़ियों को कम से कम 2 साल तक नेशनल टीम में जगह मत दो। ऐसा होगा तभी इनमे डिसिप्लिन आएगा
फिलहाल सलमान अली आगा कप्तान
सलमान अली आगा की कप्तान में कंसिस्टेंसी की कमी थी। आगा को पिछले साल T20 कप्तान बनाया गया था। वे 12 महीने में चौथे कप्तान थे। वर्ल्ड कप में उनकी बैटिंग भी कमजोर रही। उन्होंने 7 इनिंग में सिर्फ 60 रन बनाए। उनका एवरेज 10 का रहा।

इस टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सफर
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम का सफर ठीक नहीं रहा। उसने कमजोर टीमों के खिलाफ जीत हासिल की, जबकि बड़ी टीमों से शिकस्त मिली। पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में नामीबिया, अमेरिका और नीदरलैंड्स को हराया। इसी दौरान भारतीय टीम से हार मिली थी।
दूसरी ओर सुपर-8 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। इसके बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड से हार मिली। हालांकि आखिरी मैच में श्रीलंका को हराया था। वे श्रीलंका को जरूरी अंतर से हराने में नाकाम रहे। इसके बाद वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।


