Skip to content

पाकिस्तान क्रिकेट में घटिया माहौल: गैरी कर्स्टन बोले- PCB में जब तक नकवी, हर कोच नाकाम; वो बेइज्जत करते हैं

Published:

2 min read

गैरी किर्स्टन ने अक्टूबर 2024 में सिर्फ छह महीने में पाकिस्तान टीम की कोचिंग छोड़ दी थी। (फाइल)

गैरी किर्स्टन ने अक्टूबर 2024 में सिर्फ छह महीने में पाकिस्तान टीम की कोचिंग छोड़ दी थी। (फाइल)

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और इसके बाद पाकिस्तान टीम को कोचिंग देने वाले साउथ अफ्रीकी गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को खरीखोटी सुनाई हैं। गैरी ने कहा- बोर्ड का माहौल बहुत ही घटिया और परेशान करने वाला था। हर बात में दखलंदाजी होती थी।
कस्टर्न आगे कहते हैं- वहां कोच या स्टाफ की कोई इज्जत ही नहीं थी। मैं तो साफ कहता हूं कि जब तक PCB के चीफ मोहसिन नकवी हैं, वहां कोई इज्जतदार कोच काम ही नहीं कर सकता।

6 महीने में कोचिंग छोड़ दी

टॉकस्पोर्ट को दिए इंटरव्यू में साउथ अफ्रीका के पूर्व पूर्व लेफ्टहैंडर ओपनर ने कहा- मैंने अक्टूबर 2024 में सिर्फ छह महीने में पाकिस्तान की कोचिंग छोड़ दी थी। उस दौरान कोई भी ODI मैच नहीं देखा। मुझे सबसे ज्यादा हैरानी इस बात पर हुई कि बोर्ड हर चीज में दखल देता था। जब टीम हारती थी तो कोच को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता।

गैरी आगे कहते हैं- कोच के लिए मुश्किल होता है कि वह प्लेयर के साथ सही तरीके से काम करे। बाहर से लगातार शोर और दखलंदाजी होती है। खराब प्रदर्शन पर सजा देना आम बात थी।

गैरी कर्स्टन बोले- PCB में जब तक नकवी, हर कोच नाकाम; वो बेइज्जत करते हैं


बोर्ड से विवाद ज्यादा हो रहा था
2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के कोच गैरी कस्टर्न ही थे। इसके बाद वो पाकिस्तान के कोच बन गए। उन्होंने कहा- मेरे इस्तीफे का कारण टीम और बोर्ड के बीच बढ़ता विवाद था। T20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के हारने के बाद मेरी पावर कम कर दी गई गए। सिलेक्शन कमेटी में वोट देने का राइट भी नहीं मिला। इससे टीम बनाने और कप्तान चुनने में मेरा असर ही खत्म हो गया। टीम में कोई यूनिटी नहीं थी।

गैरी कर्स्टन बोले- PCB में जब तक नकवी, हर कोच नाकाम; वो बेइज्जत करते हैं


जेसन गिलेस्पी ने भी इस्तीफा दिया था
गैरी कस्टर्न की तरह ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी ने भी 2024 में पाकिस्तान हेड कोच का पद छोड़ दिया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज जीती, लेकिन उन्हें भी बोर्ड ने बाहर कर दिया।

गैरी कर्स्टन बोले- PCB में जब तक नकवी, हर कोच नाकाम; वो बेइज्जत करते हैं

अन्य न्यूज़

Raj Express Logo

Subscribe to our news

NEWSLETTER