बाबर को बैटिंग में नीचे आना चाहिए: पाकिस्तान के हेड कोच बोले- ओपनिंग नहीें दे सकता, 40 बॉल पर 15 रन मंजूर नहीं, ये T20 वर्ल्ड कप है
Published:
3 min read

बाबर आजम टीम इंडिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में सिर्फ 5 रन बना सके। (फोटो क्रेडिट -@bcci)
स्पोर्ट्स डेस्क. 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम में बाबर आजम के रोल को लेकर बहस चल रही है। हाल के कुछ दिनों में उनका बैटिंग ऑर्डर नीचे किया गया है। पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन से पूछा गया- बाबर को नंबर 4 पर क्यों भेजा जा रहा है? बाबर आजम का नंबर 4 या उससे नीचे आना "क्रिकेटिंग सुसाइड" है। इस पर हेसन ने कहा कि उन्हें ओपनिंग नहीे दे सकते। ये T20 वर्ल्ड कप है, इसमें हमें 40 बॉल पर 15 रन मंजूर नहीं है।
पावरप्ले में बाबर का स्ट्राइक रेट सही नहीं
बाबर आजम के ओपनिंग बैटिंग से नीचे आने के बारे में हेसन ने कहा- बाबर खुद जानते हैं कि वर्ल्ड कप पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 100 से कम है। यह T20 वर्ल्ड कप है। पावरप्ले के दौरान धीमी बैटिंग की जरूरत नहीं है। हमें वहां तेजी से रन बनाने की जरूरत है। हमें सिर्फ 120 बॉल मिलती हैं। इसलिए हम किसी को उनमें से 40 बॉल इस्तेमाल करके 15 या 20 रन नहीं बनाने दे सकते।
हेसन ने आगे बताया- अगर टीम मुश्किल में हो तो बाबर बीच के ओवरों के लिए एक अच्छे प्लेयर हैं। बाबर को एशिया कप के बाद इम्पोर्टेंट रोल के लिए टीम में वापस लाया गया था। टीम मैनेजमेंट बीच के ओवरों में बैटिंग को मजबूत करना चाहता है। बाबर इस काम के लिए सही प्लेयर हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में माइक हेसन
टीम इंडिया के खिलाफ महज पांच रना बना पाए थे
दरअसल, पाकिस्तान को ग्रुप मैच में टीम इंडिया ने 61 रन से हराया था। शाहीन शाह अफरीदी ने भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप लीग मैच में 2ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया। बाबर आजम सिर्फ 5 रन ही बना सके। इसके बाद नामीबिया के खिलाफ पेसर शाहीन शाह अफरीदी को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया। पूर्व कप्तान बाबर आजम को बैटिंग ऑर्डर में नीचे भेजा गया।

बाबर T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 3 मैच में सिर्फ 66 रन बना पाए हैं। उनका एवरेज 22 और स्ट्राइक रेट 115.78 रहा है।
T20 वर्ल्ड कप से जुड़ी इन खबरों को भी पढ़ें
कोलंबो में किशन का ‘विराट’ अवतार: ईशान ने कोहली की मेलबर्न इनिंग याद दिलाई
हर बार हमारे सपने तोड़ देते हैं: शाहिद अफरीदी बोले- शाहीन, बाबर और शादाब बस खेले जा रहे हैं

