पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर को इंडिया का वीजा नहीं: टी20 वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद, अभी USA टीम का ऐलान नहीं हुआ
Published:
2 min read

35 साल के अली खान का जन्म पाकिस्तान के अटॉक में हुआ था। 19 साल की उम्र में वह फैमिली के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। (@ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. फरवरी-मार्च में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाना है। टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में होगा। इससे पहले एक खबर आ रही है कि पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी क्रिकेटर अली खान को भारत का वीजा नहीं मिला है। इस बात की जानकारी खुद अली खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले शायन जहांगीर, एहसान आदिल और मोहम्मद मोहसिन के भी वीजा रद्द हो चुका है।
USA के लिए 15 वनडे और 18 टी20 खेले
तेज गेंदबाज अली खान ने 13 जनवरी को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया। उन्होंने फोटो पर लिखा- भारतीय वीजा रद्द हो गया है, लेकिन KFC ने दिल जीत लिया।
35 साल के अली खान का जन्म पाकिस्तान के अटॉक में हुआ था। 19 साल की उम्र में वह फैमिली के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। अली ने 2019 में अमेरिका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 15 वनडे और 18 टी20 खेले हैं। इस पेसर ने वनडे में 33 और टी20 इंटरनेशनल में 16 विकेट लिए हैं।
![]()
अमेरिकी टीम का ऐलान नहीं हुआ
टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक होगा। अमेरिकी टीम ग्रुप-ए में इंडिया के साथ ही है। दोनों अपना पहला मैच एक दूसरे के खिलाफ 7 फरवरी को ही खेलेंगी।
टूर्नामेंट के लिए फिलहाल अमेरिकी टीम का ऐलान नहीं हुआ है। जबकि भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। अली को पूरी उम्मीद है कि उन्हें वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुना जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)।

