पाकिस्तान की ODI टीम से बाबर आजम OUT: सईम अयूब की भी छुट्टी; टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन पर फैसला
Published:
3 min read

पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2026 लीग मैच में भारत से और सुपर 8 मैच में इंग्लैंड से हारा। (@icc)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। बाबर आजम और सईम अयूब को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया गया है। टीम में 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यह फैसला टी20 में खराब परफॉर्मेंस के बाद लिया गया।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले साहिबजादा फरहान को शामिल किया गया। उन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए ODI डेब्यू भी नहीं किया है।

शाहीन अफरीदी कप्तान
पेसर शाहीन शाह अफरीदी टीम की कप्तानी करेंगे। उन्हें पिछले साल मोहम्मद रिजवान के बाद ODI कप्तान बनाया गया था। विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान टीम में हैं। टी20 कप्तान सलमान अली आगा, ऑलराउंडर फहीम अशरफ और लेग स्पिनर अबरार अहमद को भी स्क्वॉड में जगह मिली है।
इस सीरीज में कई प्लेयर्स को डेब्यू का मौका मिल सकता है। 28 साल के अब्दुल समद को टीम में जगह मिली है। इसके अलावा शामिल हुसैन (21 साल ), माज सदाकत (20 साल ), शाद मसूद ( 21 साल )और गाजी घोरी भी टीम का हिस्सा हैं।

हारिस रऊफ टीम में
बॉलिंग डिपार्टमेंट में एक्सपीरियंस देने के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफ को भी शामिल किया गया है। ऑलराउंडर हुसैन तलत और फैसल अकरम भी टीम में हैं। अकरम ने 2024 में अपना ODI डेब्यू किया था।
बाबर-साइम अयूब का ODI परफॉर्मेंस
बाबर आजम और साईम अयूब को ODI टीम से बाहर कर दिया गया है। अयूब ने अपने पिछले 13 मैच में तीन सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी बनाई थीं। उन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने में इम्पोर्ट रोले निभाया। हालांकि, T20 वर्ल्ड कप में उनका परफॉर्मेंस खराब रहा था।
बाबर आजम ने 140 मैच में 6501 रन बनाए हैं। इसमें 20 शतक और 37 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। बता दें 2025 के बाद से इस फॉर्मेट में वे आउट ऑफ फॉर्म रहे।

शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में मुकाबला
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की ODI सीरीज 11 मार्च से शुरू हो रही है। दूसरा मैच 13 मार्च और तीसरा मैच 15 मार्च को खेला जाएगा। सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में होंगे।
पाकिस्तान का ODI स्क्वॉड
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शामिल हुसैन।

