5 साल में टीम इंडिया की 8 टी20 सेंचुरी: अकेले सूर्या के 3 शतक; टॉप-10 में 4 भारतीय, बाबर अकेले पाकिस्तानी
Published:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. 2020 के बाद T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बैटिंग स्टाइल पूरी तरह बदल गया है। पहले विदेशी हालात में सेंचुरी बनाना मुश्किल माना जाता था। अब दुनिया भर के बैट्समैन विदेशी धरती पर भी बड़े स्कोर बना रहे हैं। अगर 2020 से 2026 तक का डेटा देखें तो सबसे ज्यादा T20I सेंचुरी बनाने वाले टॉप 10 बैट्समैन की लिस्ट में 5 भारतीय हैं। सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा इस फेहरिस्त में शामिल हैं।
इंग्लैंड के फिल साल्ट और ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस ने भी सेंचुरी बनाई हैं। न्यूजीलैंड के फिन एलन और हांगकांग के अंशुमन भी इस फॉर्मेट के सेंचुरियन हैं। टॉप 10 में पाकिस्तान से सिर्फ बाबर आजम का नाम शामिल है।

