पाकिस्तान T20 WC से बाहर होने की कगार पर: इंग्लैंड 2 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में, कप्तान ब्रूक की 50 बॉल पर सेंचुरी
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से शिकस्त दी। यह मैच कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम इस वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर आ गई है। उसके 2 मैच में 1 ही पॉइंट है।
पाकिस्तान का पिछला मैच बारिश से धुल गया था। तब उसे 1 पॉइंट मिला था। दूसरी ओर इंग्लैंड ने लगातार दूसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। उसके 4 पॉइंट्स हैं। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 50 पर सेंचुरी लगाई। उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इंग्लैंड ने 2 विकेट से जीता, ब्रूक की सेंचुरी
165 रन के टारगेट के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट गंवाकर 166 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया है। कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 बॉल पर 100 रन की पारी खेली। इस दौरान 4 छक्के और 10 चौके लगाए। आखिर में विल जैक्स ने 23 बॉल पर 28 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। उस्मान तारिक और मोहम्मद नवाज ने 2-2 विकेट लिए।
8वां विकेट, एक ओवर में 2 झटके
इंग्लैंड की टीम ने 19वें ओवर में 2 विकेट गंवा दिए हैं। स्पिनर मोहम्मद नवाज ने पहले सैम करन और फिर जेमी ओवर्टन को आउट किया। इस तरह इंग्लैंड को 161 के स्कोर पर 8वां झटका लगा।
पांचवां विकेट, करन आउट
103 के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम सिमट गई। पांचवां झटका सैम करन के रूप में लगा, जो 16 रन बनाकर नवाज के हाथों कैच आउट हुए। यह विकेट उस्मान तारिक ने लिया।
ब्रूक की 28 बॉल पर फिफ्टी
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक की 28 बॉल पर फिफ्टी। इस दौरान 2 छक्के और 5 चौके लगाए। इस मैच में ब्रूक नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे।
तीसरा विकेट, बेथेल आउट
शाहीन शाह अफरीदी ने इंग्लैंड को 35 के स्कोर पर तीसरा झटका दिया। जैकब बेथेल 8 रन बनाकर फरहान के हाथों कैच आउट हुए।
दूसरा विकेट, बटलर आउट
17 के स्कोर पर इंग्लैंड ने दूसरा विकेट गंवाया। जोस बटलर 3 बॉल पर 2 रन बनाकर कैच आउट हुआ। यह विकेट भी पेसर अफरीदी ने ही लिया।
पहला विकेट, साल्ट आउट
इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पारी की पहली बॉल पर विकेट गंवाया। शाहीन शाह अफरीदी ने फिल साल्ट को पवेलियन भेजा।
पाकिस्तान 164/9, फरहान की फिफ्टी
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान टीम ने 9 विकेट पर 164 रन बनाए। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 45 बॉल पर 63 रन की पारी खेली। इस दौरान 2 छक्के और 7 चौके लगाए। फरहान ने फखर जमां के साथ 29 बॉल पर 49 रन की पार्टनरशिप की।
बाबर आजम ने 24 बॉल पर 25 और फखर जमां ने 16 बॉल पर 25 रन बनाए। शादाब खान ने 11 बॉल पर 23 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स लियाम डॉसन ने 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवर्टन को 2-2 विकेट मिले। इस तरह इंग्लैंड को 165 रन का टारगेट मिला।
7वां विकेट, नवाज आउट
पाकिस्तान ने 146 के स्कोर पर ही 7वां विकेट भी गंवा दिया। 18वें ओवर की 5वीं बॉल पर डॉसन ने मोहम्मद नवाज को LBW आउट किया। नवाज पहली बॉल पर आउट।
छठा विकेट, उस्मान आउट
146 के स्कोर पर पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा। उस्मान खान 8 रन बनाकर कैच आउट हुए। लियाम डॉसन को विकेट मिला।
5वां विकेट गिरा, फखर आउट
पाकिस्तान की आधी टीम सिमट गई। 132 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। फखर जमां 16 बॉल पर 25 रन बनाकर कैच आउट हुए। स्पिनर आदिल राशिद ने यह विकेट लिया।
चौथा विकेट, फरहान आउट
122 के स्कोर पर पाकिस्तान ने चौथा विकेट भी गंवा दिया। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 45 बॉल पर 63 रन की पारी खेली। जेमी ओवर्टन ने फरहान को LBW आउट किया। फरहान ने फखर जमां के साथ 29 बॉल पर 49 रन की पार्टनरशिप की।
फरहान की फिफ्टी
पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने 37 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। इस पारी में 1 छक्का और 6 चौके लगाए। स्ट्राइक रेट 135.14 का रहा।
तीसरा विकेट, बाबर आउट
73 के स्कोर पर पाकिस्तान टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा। बाबर आजम 24 बॉल पर 25 रन बनाकर आउट हुए। पेसर जेमी ओवर्टन ने बाबर को क्लीन बोल्ड किया।
दूसरा विकेट, सलमान आउट
पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा भी फ्लॉप रहे। वे 6 बॉल पर 5 रन बनाकर आउट हुए। दूसरा विकेट 27 के स्कोर पर गिरा। लियाम डॉसन की बॉल पर जेमी ओवर्टन ने कैच लिया।
पहला विकेट, सईम आउट
14 के स्कोर पर पाकिस्तान टीम को पहला झटका लगा। ओपनर सईम अयूब 7 बॉल पर 7 रन बनाकर जैकब बेथेल के हाथों कैच आउट हुए। यह विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिया।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11:
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, शादाब खान, फखर जमां, उस्मान खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11:
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवर्टन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में बदलाव
इस मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ है। फहीम अशरफ को बाहर किया गया। उनकी जगह शाहीन शाह अफरीदी को एंट्री मिली है। दूसरी ओर इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
पाकिस्तान ने टॉस जीता, पहले बैटिंग का फैसला
पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।
इंग्लैंड अच्छी फॉर्म में
इंग्लैंड ने अपने पिछले मैच में श्रीलंका को 51 रन से हराया था। पहले बैटिंग करते हुए टीम ने 146 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 62 रन की इनिंग खेली। इसके बाद बॉलर्स ने अच्छा किया। विल जैक्स ने 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर ने शुरुआती विकेट लिए । श्रीलंका की टीम 95 रन पर ऑल आउट गई। इस जीत से इंग्लैंड का नेट रन रेट भी बेहतर हुआ।
सुपर 8 में पाकिस्तान का पहला मैच रद्द
न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का पहला सुपर 8 मैच बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला।
इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का हाल
- पाकिस्तान ने नामीबिया पर बड़ी जीत के बाद सुपर 8 में जगह बनाई।
- साहिबजादा फरहान टूर्नामेंट में 220 रन बना चुके हैं। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 58 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए थे।
- बाबर आजम फॉर्म में नहीं हैं। 4 मैच में 66 रन ही बना सके हैं। स्ट्राइक रेट 115.78 रहा है।
- स्पिन डिपार्टमेंट में उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सैम अयूब, मोहम्मद नवाज और शादाब खान कैंडी की पिच पर कारगर हो सकते हैं।
- उस्मान तारिक 3 मैच में 8 विकेट ले चुके हैं। पाकिस्तानी पेसर्स विकेट लेने के लिए जूझ रहे हैं।
इंग्लैंड की टीम में बदलाव संभव
पाकिस्तान के पास कई स्पिन बॉलर हैं। उस्मान तारिक और सइम अयूब विकेट ले रहे हैं। इंग्लैंड प्लेइंग-11 में बेन डकेट को शामिल कर सकता है। वे स्पिन के खिलाफ बेहतर बैटर हैं।
जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक पूरे टूर्नामेंट में स्पिन के खिलाफ स्ट्रगल करते दिखे । इसलिए टीम मैनेजमेंट बदलाव कर सकता है। हालांकि, पिछले मैच में उनकी जीत को देखते हुए बड़े बदलाव की पॉसिबिलिटी कम लगती है।
कौन जीतेगा?
फॉर्म और रिकॉर्ड के मुताबिक इंग्लैंड का पलड़ा थोड़ा भारी लग रहा है। टीम बैलेंस्ड और कॉन्फिडेंट है। पाकिस्तान के पास अच्छे स्पिन ऑप्शन हैं। अगर टॉप ऑर्डर अच्छा परफॉर्म करता है तो मुकाबला अच्छा होगा। आज के मैच के लिए इंग्लैंड बेहतर पोजीशन में है। T20 में एक अच्छी इनिंग या स्पेल मैच रिजल्ट बदल सकती है।
पिच रिपोर्ट
पल्लेकेले की पिच स्पिन बॉलर्स के लिए अच्छी मानी जाती है। मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ यह धीमी हो जाती है। इंग्लैंड को इस मैदान पर काफी एक्सपीरियंस है। टीम ने हाल ही में यहां श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज जीती है।
वेदर रिपोर्ट
24 फरवरी को पल्लेकेले के लिए मौसम मिला-जुला है। दिन में टेम्परेचर 28°C रहने की उम्मीद है। रात में यह 18°C तक गिर सकता है। दिन में बारिश की 30% पॉसिबिलिटी है। अच्छी खबर यह है कि रात में (मैच के दौरान) बारिश की पॉसिबिलिटी सिर्फ 5% रह जाएगी।
पाकिस्तान की पॉसिबल प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, शादाब खान, बाबर आजम, उस्मान खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।
इंग्लैंड की पॉसिबल प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल/बेन डकेट, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवर्टन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।
इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच मैच थोड़ी देर में
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। मैच टॉस थोड़ी देर में होगा। दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिहाज से यह मैच अहम है।
दोनों टीमों के बीच यह 32वां टी20 मैच खेला जा रहा है। इससे पहले हुए 31 मैचों में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा, जिसने 21 मैचोंं में जीत दर्ज की। जबकि 9 में पाकिस्तान को सफलता मिली। 1 मैच बेनतीजा रहा था।

