पाकिस्तान ने 7 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप किया: तीसरा टी20 111 रन से जीता; बाबर की फिफ्टी, नवाज प्लेयर ऑफ द मैच
Published:
2 min read

पाकिस्तान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन टी20 की घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। (@ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान टीम ने तीन टी20 की घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 111 रन से हराया। पाकिस्तान ने 7 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को बाइलेटरल टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।
इससे पहले अक्टूबर 2018 में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया था। यह सीरीज न्यूट्रल वेन्यू UAE में खेली गई थी। उस सीरीज के बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली टी20 सीरीज भी जीती है।
बाबर और अयूब की पारी
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। बाबर आजम ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। वहीं, सईम अयूब ने 56 रन बनाए। मिडिल ओवर्स में शादाब खान ने सिर्फ 19 गेंदों में 46 रन बनाकर 5 छक्के लगाए। विकेटकीपर ख्वाजा नफे ने 12 गेंदों में 21 रन बनाकर स्कोर 200 के पार पहुंचाया।
ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
207 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर तक टीम का स्कोर 16/3 हो चुका था।
नवाज के 5 विकेट
स्पिनर मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 5 विकेट लिए और सिर्फ 18 रन खर्च किए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 16.5 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोयनिस 23 और कैमरन ग्रीन 22 रन बना पाए।

