पाकिस्तान Vs ऑस्ट्रेलिया- पहला टी20: PAK 22 रन से जीता, 3 मैच की सीरीज में 1-0 से आगे; इस मुकाबले में कोई हाफ सेंचुरी नहीं लगी
Published:
2 min read

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया।
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया।। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 168 रन बनाए। साईम अयूब ने 40 और कप्तान सलमान अली आगा ने 39 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लेग स्पिनर एडम जैम्पा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। 169 रन का टारगेट चेज करते हुए मेहमान टीम 8 विकेट पर 146 रन बना सकी और मैच 22 रन से हार गई।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह दोनों टीमों की आखिरी सीरीज है।
पाकिस्तान की पारी की शुरुआत खराब रही। पहली ही गेंद पर साहिबजादा फरहान आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सलमान आगा और सैम अयूब ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर स्कोर को 74 रन तक पहुंचाया।
सैम अयूब ने 22 गेंदों में 40 रन बनाए। सलमान आगा ने 27 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। इन दोनों के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई। विकेट लगातार गिरते चले गए। पूरी टीम 20 ओवर में 168 रन ही बना सकी।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जम्पा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट और बियर्डमैन को 2-2 विकेट मिले। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया इस आसान लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर सकी और 22 रन से मैच हार गई।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान, उस्मान खान विकेटकीपर, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा और अबरार अहमद।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
ट्रैविस हेड (कप्तान), मैट शॉर्ट, कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप विकेटकीपर, जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, एडम जम्पा और बियर्डमैन।

